फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Parked trucks on the Cheeka-Patiala State Highway pose a risk of accidents.

Kaithal News: चीका-पटियाला स्टेट हाईवे पर खड़े ट्रकों से हादसे का खतरा

Sat, 20 Dec 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 20 Dec 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Parked trucks on the Cheeka-Patiala State Highway pose a risk of accidents.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला चीका। चीका-पटियाला स्टेट हाईवे पर सड़क किनारे खड़े भारी ट्रकों और अव्यवस्थित वाहनों से दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है। स्थानीय लोगों के कई बार लिखित शिकायतें देने के बावजूद अधिकारियों ने ट्रकों को हटाने की कोई पहल नहीं की। हाईवे पर हर समय वाहनों की भारी भीड़ रहती है और कोहरे में दृश्यता कम होने से हादसों की आशंका और बढ़ जाती है।

चीका पुलिस थाना के पास ट्रकों के लगातार खड़े रहने से वाहन चालक परेशान हैं। ट्रक मालिकों ने सड़क पर अवैध कब्जा जमा रखा है और कई जगह ट्रक रिपेयर व चाय की दुकानें भी खोल रखी हैं। इससे वाहनों के लिए रास्ता सीमित हो गया है और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। हाईवे पर क्षेत्र के चार बड़े स्कूल भी पड़ते हैं, जहां रोज़ाना स्कूल बसें फंसी रहती हैं और बच्चों की सुरक्षा प्रभावित होती है।
विज्ञापन


ट्रक चालकों का अवैध कब्जा और सामाजिक परेशानी : हुड्डा सेक्टर चार की ओर जाने वाले मुख्य मार्गों पर भी ट्रक चालकों ने कब्जा जमा रखा है। ट्रक चालक और क्लीनर सड़क किनारे खड़े रहते हैं और कभी-कभी खुले में शौच करने से राहगीर महिलाओं को शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। स्थानीय निवासी बताते हैं कि रेत व बजरी से भरे ट्रकों के कारण सड़कें ध्वस्त हो रही हैं और सेक्टर वासियों के लिए चलना मुश्किल हो गया है। ट्रक रिपेयर वाले भी सड़क किनारे अवैध खोखे रखकर कब्जा जमा चुके हैं। रात में ड्राइवर और क्लीनर शराब का सेवन भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि वे कई स्तरों पर लिखित शिकायतें दे चुके हैं, लेकिन अधिकारी जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डाल देते हैं। उन्होंने उपायुक्त अपराजिता और डीएमसी कपिल कुमार से व्यक्तिगत संज्ञान लेकर हाईवे खाली कराने की गुहार लगाई है।

रिफ्लेक्टर और प्रकाश व्यवस्था की कमी

अधिकतर ट्रकों और अन्य वाहनों में रिफ्लेक्टर और पार्किंग लाइट नहीं हैं। रात या कोहरे में खड़ा वाहन पूरी तरह अदृश्य हो जाता है। स्टेट हाईवे जैसी तेज रफ्तार वाली सड़क पर यह स्थिति खतरनाक है। मुख्य जिम्मेदार हैं: हाईवे अथॉरिटी, पीडब्ल्यूडी, स्थानीय पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, एसडीएम और तहसीलदार। लेकिन अधिकारियों की निष्क्रियता और चालक की लापरवाही के कारण समस्या बनी हुई है।


चीका में सड़क किनारे खड़े ट्रकों का मामला मेरे संज्ञान में आया है। यदि कोई ट्रक सड़क पर पाया गया, तो कार्रवाई होगी और वाहन इंपाउंड किया जाएगा। मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार हम हर खड़े वाहन को तुरंत इंपाउंड नहीं कर सकते, लेकिन रोड सेफ्टी के कारण एक्सीडेंट रोकने के लिए कदम उठाए जा सकते हैं। -गिरीश कुमार, आरटीओ कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed