फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Para archer Harvinder Singh won two gold and one silver medal in China

हरियाणा के छोरे का चीन में कमाल: झटके दो स्वर्ण और एक रजत, पैरा एशियन चैंपियनशिप में लहराया तिरंगा

Sun, 06 Jul 2025 05:15 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी कैथल Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 06 Jul 2025 05:15 PM IST
सार

हरविंदर सिंह ने चीन के बीजिंग में  आर्चरी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीते। हरविंदर सिंह ने 2024 में फ्रांस के पेरिस में आयोजित पैरालंपिक खेलों में पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व ओपन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था।

विज्ञापन
Para archer Harvinder Singh won two gold and one silver medal in China
पैरा तीरंदाज हरविंदर सिंह अपने कोच के साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पैरा तीरंदाज हरविंदर सिंह ने चीन के बीजिंग में एक से छह जुलाई 2025 तक आयोजित पैरा एशियन आर्चरी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीते। इनमें दो स्वर्ण और एक रजत पदक शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में एशिया के कई देशों के तीरंदाजों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


व्यक्तिगत और मिक्स्ड इवेंट में स्वर्ण

हरविंदर ने व्यक्तिगत रिकर्व ओपन स्पर्धा में थाईलैंड के तीरंदाज नेटसिरी को 7-1 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। मिक्स्ड टीम इवेंट में हरियाणा की भावना के साथ जोड़ी बनाकर उन्होंने चीन की टीम को 5-4 से हराकर दूसरा स्वर्ण पदक जीता। वहीं, पुरुष टीम स्पर्धा में भारतीय टीम को चीन के खिलाफ 4-5 के स्कोर से हार का सामना करना पड़ा, जिसके कारण उन्हें रजत पदक से संतुष्ट होना पड़ा।
विज्ञापन

कोच ने दी उपलब्धि की जानकारी

हरविंदर के कोच ने बताया कि बीजिंग में आयोजित इस चैंपियनशिप में हरविंदर ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में बेहतरीन निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए भारत का नाम रोशन किया। 

पेरिस पैरालंपिक में रचा था इतिहास

हरविंदर सिंह ने 2024 में फ्रांस के पेरिस में आयोजित पैरालंपिक खेलों में पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व ओपन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। फाइनल में उन्होंने पोलैंड के लुकास सिसजेक को सीधे सेटों में हराया और चार बार लक्ष्य के केंद्र पर सटीक निशाना लगाया। यह उपलब्धि उन्हें भारत का पहला पैरालंपिक तीरंदाजी स्वर्ण पदक विजेता बनाती है।

हरविंदर की उपलब्धि पर गर्व

हरविंदर की इस सफलता ने न केवल कैथल बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनकी मेहनत और समर्पण युवा तीरंदाजों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। स्थानीय निवासियों और खेल प्रेमियों ने उनकी इस उपलब्धि की सराहना की है और भविष्य में भी उनसे ऐसी ही शानदार उपलब्धियों की उम्मीद जताई है।

ये भी पढ़ें: हरियाणा के IPS का कमाल: दीपक गहलावत ने उठाया 240 किलो का भार, अमेरिका में जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed