फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   panchyat home kaithal, change into khandhar kaithal, 12 years to made kaithal

खंडहर में तबदील हो रहा है गांव पिलनी का पंचायत घर

Sun, 19 Jun 2016 12:12 AM IST
beauro kaithal
beauro kaithal Updated Sun, 19 Jun 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
panchyat home kaithal, change into khandhar kaithal, 12 years to made kaithal
गांव पिलनी का पंचायत घर एक खंडहर में तबदील हो रहा है। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 पूंडरी हरियाणा के गांव पिलनी का पंचायत घर एक खंडहर में तबदील हो रहा है। अगर समय रहते पंचायत घर की सुध नहीं ली गई तो पंचायत घर, पंचायत घर न रह कर कबाड़ घर बन जाएगा। जहां पर लोग सिर्फ अपने घरों का कबाड़ डालने लग जाएंगे।
विज्ञापन


ग्रामीणों नरेंद्र शर्मा, विकास, अमन, गुरदीप, विरेंद्र, सोमपाल, जोनी व सुनील ने बताया कि ऐसा नहीं है कि पंचायत घर सैकड़ों वर्ष पुराना हो इस पंचायत घर को बने हुए मुश्किल से 12 वर्ष ही हुए होंगे। लेकिन पंचायत व प्रशासन की घोर अनदेखी के चलते पंचायत घर का ऐसा हाल हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्हें नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत से पुरी उम्मीद थी कि वह पंचायत घर कि मरम्मत करवाएगी लेकिन यह उनकी उम्मीद ही रही औैर अभी तक इस पंचायत ने भी इसकी मरम्मत नहीं की।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत घर कि दीवारें गिरने के कारण अब यह पंचायत घर आवारा पशु विश्राम गृह बनता जा रहा है और बिना देखरेख के पंचायत घर के कमरों के दरवाजे भी टूट गए और दिन प्रतिदिन नुकसान होता जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर वो सरपंच को भी अवगत करवा चुके है परंतु सरपंच ने अभी कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों की ग्राम पंचायत व जिला प्रशासन से मांग है कि इस ओर ध्यान दें। जब इस बारे में सरपंच प्रतिनिधि रामदिया शर्मा से बात करनी चाही तो
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
इस बारे में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी प्रेम सिंह ने बताया कि सरकार इस ओर पूरा ध्यान दे रही है और पंचायत घरों का एस्टीमेट बन चुका है जल्द ही इनकी मरम्मत करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed