फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   panchyat-election-news

शराब बेचने वालों को न दें वोट

Fri, 25 Dec 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Fri, 25 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव को लेकर उम्मीदवार जहां नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए अपनी शैक्षिक योग्यता, शौचालय का प्रमाणपत्र , सहकारी बैंक और बिजली बिल का भुगतान देय न हो इसके प्रमाणपत्र प्राप्त करने में जुटे हुए है, वहीं इस बार गांव पोलड़ की महिलाएं गांव में पंचायत चुनाव में शराब न चलाने को लेकर तैयारी में जुटी हैं।
विज्ञापन


महिलाओं ने इस बार ठान ली है कि चुनाव में शराब किसी भी हालत में परोसने नही देंगी। इसके लिए सरपंच पद के उम्मीदवारों द्वारा खोले गए कार्यालयों में दोपहर और देर शाम को जाकर खुद चेक करेंगी। महिलाओं का मानना है कि चुनाव में जो उम्मीदवार शराब व अन्य लालच देने पर पैसा खर्च करेंगे वे गांव का विकास निष्पक्ष भाव से नहीं करवा सकते।
विज्ञापन


महिला नवराज कौर ने कहा कि चुनाव कोई भी हो उसमें शराब पिलाने पर प्रशासन को सख्ती से पेश आना चाहिए। अगर कोई उम्मीदवार शराब पिलाता पाया जाए तो उसका नामांकन रद कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूनम रानी ने कहा कि उम्मीदवार बनने से पहले ही अपने गांव के लोगों को नशे की लत में डालना चाहते हैं जो सरासर गलत है। बल्कि ऐसे उम्मीदवारों को आगे आना चाहिए जो शराब पिलाने के खिलाफ हो। महिलाओं द्वारा चलाए गए इस अभियान में प्रशासन को सहयोग करना चाहिए।

मनजीत कौर ने कहा कि वह इस बार उन उम्मीदवारों का विरोध करेंगी जो ग्रामीणों को शराब पिलाऐंगे। शराब से जहां गांव का माहौल खराब होता है वहीं लोगों को नशा करने की लत भी लग जाती है। चुनाव के बाद वह घर में झगड़ा आदि करते हैं जिससे परिवार टूटने के कगार पर पहुंच जाते हैं। इसलिए चुनाव में शराब पिलाने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए।


सर्वजीत कौर ने कहा कि जिस प्रकार सरकार ने उम्मीदवारों के लिए शैक्षिक योग्यता लागू की है ठीक उसी प्रकार से चुनाव के दौरान शराब पर भी पूरी तरह से रोक लगानी चाहिए। इसके लिए मतदाताओं को भी जागरूक होना होगा कि वे शराब के लालच में अपने मत के अधिकार को न बेचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed