फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   panchyat-election-news

‘मेरा प्रमाण पत्र असली, किसी भी जांच को तैयार’

Sat, 06 Feb 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Sat, 06 Feb 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
जाखौली की कमान पट्टी के सरपंच रतन सिंह ने अपने प्रमाणपत्र को लेकर दी गई शिकायत को झूठा करार दिया है। सरपंच का कहना है कि उनका प्रमाणपत्र असली है और वे किसी भी जांच के लिए तैयार हैं। उनका कहना है कि चुनाव में हारे हुए प्रत्याशी द्वारा हार के बाद ऐसी शिकायत की जा रही है।
विज्ञापन


बातचीत में रतन सिंह ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि हारा हुआ प्रत्याशी उसके खिलाफ झूठी शिकायतें दे रहा है। उन्होंने कहा कि 1982 में आठवीं फेल और भविष्य में पढ़ाई न करने का दावा सरासर झूठा है। उन्होंने वर्ष 1983 में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से आठवीं कक्षा पास की थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 31 साल बाद दसवीं पास करना कोई अपराध नहीं है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने सभी नियमों का पालन करते हुए दसवीं कक्षा पास की है। उनके सर्टिफिकेट की जांच की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवनिर्वाचित सरपंच ने कहा कि उनके प्रमाणपत्र में छत्तीसगढ़ बोर्ड का पता बिलासपुर स्पष्ट तौर पर लिखा हुआ है। इस बोर्ड द्वारा ली गई परीक्षाओं को हाईकोर्ट छत्तीसगढ़ ने भी वैध माना है। उन्होंने कहा कि झूठी शिकायतों के आधार पर बेवजह परेशान करने का प्रयास किया जा रहा है।


इसके अलावा गांव में चुनाव हारने के बाद आपसी रंजिश के कारण इस तरह की शिकायतें की जा रही हैं। सरपंच रतन सिंह ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य गांव का विकास करवाना है। वे गांव में आपसी रंजिश और झगड़ों को बढ़ावा नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed