{"_id":"e6f7ccade72139ac6937d3e1b093b91d","slug":"panchyat-election-news-hindi-news-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजौंद और पूंडरी में 3552 दावेदार मैदान में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजौंद और पूंडरी में 3552 दावेदार मैदान में
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
Updated Mon, 04 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई। दोनों ब्लॉक रजौंद और पूंडरी में 3552 दावेदारों ने नामांकन भरे हैं। इन ब्लॉक में अधिकतर दावेदारों ने सितंबर में ही नामांकन पत्र दाखिल कर दिए थे जिस कारण दोबारा शुरू हुई चुनावी प्रक्रिया में कम ही दावेदार मैदान में आए हैं।
17 जनवरी को पूंडरी और राजौंद खंडों के होने वाले दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच पांच जनवरी को की जाएगी। दावेदार सात जनवरी दोपहर बाद तीन बजे तक अपने नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। इसी दिन तीन बजे के बाद चुनाव मैदान में डटे उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न दिए जाएंगे।
तीसरे चरण के लिए 24 जनवरी को सीवन एवं कलायत ब्लॉक के चुनाव के लिए पांच जनवरी से नौ जनवरी तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। डीसी निखिल गजराज ने बताया कि नौ जनवरी तक सुबह नौ से दोपहर बाद तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्र 13 जनवरी दोपहर बाद तीन बजे तक वापस लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
राजौंद। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में सीटीएम व रिटर्निंग अधिकारी नवीन आहुजा ने बताया कि चार जनवरी को अंतिम दिन 12 प्रत्याशियों के फार्म जमा किए हैं। चार जनवरी को पंचायत समिति सदस्य के लिए 12 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं।