{"_id":"67a26ce1825714565c0ba223","slug":"panchayats-should-come-forward-in-water-conservation-campaign-deepak-kaithal-news-c-18-1-knl1004-574544-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संरक्षण की मुहिम में आगे आएं पंचायतें : दीपक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संरक्षण की मुहिम में आगे आएं पंचायतें : दीपक
Wed, 05 Feb 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 05 Feb 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड/कैथल। ढांड के बीडीपीओ सभागार में मंगलवार को एक दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जिला सलाहकार दीपक कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण की मुहिम में पंचायतें आगे आएं और सहयोग करें। इस मौके पर प्रोजेक्टर पर पानी बचाने की छोटी-छोटी वीडियो दिखाकर जल संरक्षण का संदेश दिया गया।
जल जीवन मिशन के तहत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें ढांड खंड के सभी सरपंचों, पंचों, ग्राम सचिवों व स्वयं सहायता समूह ने भाग लिया। कार्यशाला की अध्यक्षता बीआरसी बलकार सिंह ने की।
जिला सलाहकार दीपक कुमार ने बताया कि साफ पानी की उपलब्धता को लेकर विश्व में भारत का स्थान आठवां है। उन्होंने बताया कि राजौंद खंड में छह फरवरी को 24 सरपंचों, 100 पंचों, 16 ग्राम सचिवों व 24 स्वयं सहायता समूह को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उपमंडल अभियंता जगदीश कुमार ने ग्रामीण पेयजल आपूर्ति के रखरखाव के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
विज्ञापन
कार्यशाला में जगदीश कुमार ने कहा कि जल जीवन मिशन की सफलता ग्रास रूट वर्कर्स पर निर्भर है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कैथल के रसायनज्ञ, सुभाष चंद ने पानी की जांच के लिए फील्ड टेस्टिंग किट (एफटीके) के बारे में विस्तार से जानकारी दी और पानी की गुणवत्ता के बारे में भी बताया।
इस मौके पर उपमंडल अभियंता जगदीश कुमार, सहायक उपमंडल अभियंता विजय शर्मा, कनिष्ठ अभियंता शैलेंद्र भवानी, राहुल शर्मा मौजूद रहे।