{"_id":"635c3203e6d2a609f53971ff","slug":"panchayat-formed-unanimously-in-village-bichhiya-kaithal-news-knl125738538","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव बिच्छिया में सर्वसम्मति से बनी पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव बिच्छिया में सर्वसम्मति से बनी पंचायत
विज्ञापन
03 कैथल। गांव बिच्छिया की सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायत
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। गांव बिच्छिया में भी पूरी पंचायत सर्वसम्मति से बनी है। गांव बिच्छिया गुहला खंड का ऐसा गांव है, जहां पर सबसे पहले सर्वसम्मति हुई थी। गांव में समीना देवी को सरपंच चुना है जबकि सातों पंच भी सर्वसम्मति से बने हैं। समीना देवी को ग्रामीणों की ओर से विश्वास जताने के बाद सरपंच बनाया था।
गौरतलब है कि गांव में 850 मतदाता हैं और 1500 के करीब की आबादी है, लेकिन ग्रामीणों की इच्छा के कारण गांव में मतदान की नौबत ही नहीं आई है। गांव के सरपंच प्रतिनिधि कृष्ण कुमार ने बताया कि वे गांव में सामाजिक तौर पर सभी के सुख-दुखी में शामिल होते हैं। वर्ष 2016 से ही ग्रामीणों के साथ हर प्रकार से खड़े हैं। जिस समय किसान आंदोलन था, तो वे गांव में एकमात्र ऐसे व्यक्ति थे, जो कई महीनों तक दिल्ली बार्डर पर जाकर बैठे थे। अब गांव वालों ने नामांकन पत्र तक दाखिल नहीं करने दिया है।
ये चुने गए हैं पंच
गांव में सरपंच के साथ ही पंचों में भी सहमति बन चुकी है। गांव में कुल सात वार्ड है। इसमें वार्ड नंबर एक में जसमेर सिंह, दो में सोनिया, तीन में राममेहर, चार में संतोष, पांच में सोनिया, छह में सुनील और वार्ड नंबर सात में प्रीति देवी को पंच चुना गया है।
विज्ञापन
गांव में विकास करवाना रहेगी प्राथमिकता
सरपंच प्रतिनिधि कृष्ण कुमार ने बताया कि उनकी गांव में सबसे पहली प्राथकिता विकास कार्य करवाना होंगे। उन्होंने बताया कि इस समय गांव में विकास न होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। गांव में गलियां कच्ची है, पानी निकासी का प्रबंध भी नहीं है। इसके अलावा भी कई ऐसे छोटे-मोटे कार्य है, जो पिछली ग्राम पंचायत की तरफ से नहीं करवाए गए हैं। वे गांव में सबसे पहले पानी निकासी का प्रबंध करने के लिए गांव से तालाब तक पाइपलाइन डलवाएंगे। इसके साथ ही गांव के चौक चौराहों पर सीसीटीवी लगवाएंगे। गलियां पक्की करवाने के साथ गांव में चौपाल का निर्माण करवाएंगे।

04 कैथल। गांव बिच्छिया की सर्वसम्मति से चुनी सरपंच समीना देवी- फोटो : Kaithal