{"_id":"62d5bde8407f7c773d4b0d16","slug":"pala-ram-quits-bjp-alleges-kaithal-news-knl11507781","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाला राम ने भाजपा छोड़ी, लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाला राम ने भाजपा छोड़ी, लगाए आरोप
विज्ञापन
20-कैथल। पत्रकारों से बातचीत करते हुए पाला राम सैनी
- फोटो : Kaithal
कैथल। वरिष्ठ भाजपा नेता पाला राम सैनी ने सोमवार को अनदेखी का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी। उन्होंने अभी किसी पार्टी में जाने की घोषणा नहीं की है, लेकिन उनके जजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
मून लाइट स्कूल में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में पाला राम सैनी ने कहा कि उन्होंने पिछड़ा वर्ग के हकों की मांग और कार्यकर्ताओं की आवाज बुलंद करने का कार्य किया, जो पार्टी नेताओं को सही नहीं लगा। यही कारण है कि उन्हें ओबीसी मोर्चा के पद से मुक्त किया गया, परंतु उस समय भी पार्टी को न छोड़कर एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहे, लेकिन जिला स्तर पर एक कार्यकर्ता के रूप में उचित मान-सम्मान न मिलने से खफा होकर उन्होंने अब पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि अगले दो से तीन दिन में वे नई पार्टी ज्वाइन करेंगे, हालांकि कौन सी पार्टी ज्वाइन करेंगे, इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया।
उन्होंने दुष्यंत चौटाला के साथ वायरल हुई फोटो के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा कि देवीलाल परिवार ने प्रदेश को खून पसीने से सींचा है और प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री उसी परिवार के सदस्य हैं। विदित हो कि वर्ष 2013 में पाला राम सैनी ने भाजपा को ज्वाइन किया था।