फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Pai's Kabaddi Academy remains incomplete for 7 years, awaiting funding

Kaithal News: पाई की कबड्डी अकादमी 7 साल से अधूरी, बजट मिलने का इंतजार

Tue, 10 Mar 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 10 Mar 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Pai's Kabaddi Academy remains incomplete for 7 years, awaiting funding
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाई। पाई गांव कबड्डी खिलाड़ियों के गांव के रूप में जाना जाता है। कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। इसके बावजूद गांव में खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। खासकर बारिश में अभ्यास के लिए मैदान सूखने का इंतजार करना पड़ता है, जिससे उनकी तैयारी प्रभावित होती है।

गांव के खिलाड़ियों की इसी समस्या को देखते हुए वर्ष 2016 में कुछ राष्ट्रीय स्तर के लड़के और लड़कियों के प्रमाण पत्रों की दो फाइलें तैयार की गई थीं। इन फाइलों को तत्कालीन विधायक दिनेश कौशिक के माध्यम से उस समय के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर तक पहुंचाया गया था।
विज्ञापन


इसमें गांव के खिलाड़ियों के लिए अभ्यास के उद्देश्य से एक छोटा हॉल या शेड बनवाने की मांग रखी गई थी। बताया जाता है कि खिलाड़ियों की उपलब्धियों और मांग से प्रभावित होकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वर्ष 2017 में गांव पाई में भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के समकक्ष एक कबड्डी अकादमी बनाने की मंजूरी दे दी थी। इसके बाद सरकार के कार्यकाल के अंतिम दौर में वर्ष 2019 में इस अकादमी के निर्माण कार्य की शुरुआत भी कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस परियोजना के लिए सात करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई थी। वर्ष 2020 तक अकादमी की इमारत लगभग तैयार हो चुकी थी और उस समय तक करीब पांच

करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च भी हो चुकी थी।

हालांकि अकादमी को अंतिम रूप देने और इसके आवश्यक बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए करीब दो करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि की जरूरत थी, लेकिन किसी कारणवश इस राशि को मंजूरी नहीं मिल पाई। नतीजतन, निर्माण कार्य अधूरा रह गया और धीरे-धीरे यह परियोजना ठंडे बस्ते में चली गई।

विधायक सतपाल जांबा को कराया अवगत

ग्रामीणों और खिलाड़ियों ने इस संबंध में वर्तमान विधायक सतपाल जांबा को भी अवगत कराया। पूरे गांव की ओर से विशेष अनुरोध किया गया कि इस अधूरे प्रोजेक्ट को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाए। विधायक ने भी इस विषय को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री के संज्ञान में पहुंचाया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूंडरी में अपने धन्यवाद दौरे के दौरान मंच से घोषणा करते हुए कहा था कि कबड्डी अकादमी का अधूरा कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा और इसके लिए दो करोड़ रुपये की राशि जारी की जाएगी। हालांकि घोषणा के करीब डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed