फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Pai's daughter in law Pooja won gold medal in Asian Kabaddi

Kaithal News: पाई की बहू पूजा ने एशियाई कबड्डी में जीता स्वर्ण पदक

Sun, 09 Mar 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 09 Mar 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Pai's daughter in law Pooja won gold medal in Asian Kabaddi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ईरान की राजधानी तेहरान में आयोजित छठी एशियाई महिला कबड्डी चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में शनिवार को भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ईरान को 32-25 से हराकर स्वर्ण पदक और ट्रॉफी पर कब्जा किया। महिला दिवस के मौके पर पूजा को मिली इस सफलता पर परिजनों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। खासकर जिले के पाई गांव में जश्न का माहौल है, क्योंकि भारतीय टीम की महत्वपूर्ण खिलाड़ी पूजा नरवाल ढुल इसी गांव की बहु हैं। प्रतियोगिता चार मार्च को शुरू हुई थी और शनिवार को इसका समापन हुआ।
विज्ञापन


पूजा नरवाल ढुल के परिवार में खुशी का माहौल ः पूजा नरवाल ढुल की इस शानदार उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उनके पति, प्रो कबड्डी लीग के अनुभवी खिलाड़ी संदीप ढुल ने बताया कि भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया और ईरान को हराकर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने कहा कि यह जीत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन और भी खास बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोच शमशेर सिंह (शेरी) और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी। कोच शमशेर सिंह ने कहा कि यह पूरे गांव के लिए गर्व का क्षण है। पूजा नरवाल ढुल और उनके पति संदीप ढुल दोनों ही कबड्डी के जाने-माने खिलाड़ी हैं। पूजा पिछले पांच वर्षों से दक्षिणी रेलवे, सिकंदराबाद में सीनियर टीटी के पद पर कार्यरत हैं।


उनके पति संदीप ढुल सेंट्रल रेलवे, मुंबई में सीनियर टीटी के पद पर कार्यरत हैं। पूजा नरवाल ढुल की यह सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

टीम का परिणाम ः भारतीय महिला कबड्डी टीम ने बांग्लादेश को 64-23 से हराया, थाईलैंड को 76-21 से हराया, मलेशिया को हराया 73-19 से हराया, सेमीफाइनल में नेपाल को 56-18 से हराया ओर फाइनल मुकाबले में ईरान को 32-25 से हराकर स्वर्ण पदक जीता है।

n
स्वर्ण पदक-19वें एशियाई खेल, हांगझोउ

n
स्वर्ण पदक - 6वीं एशियाई महिला कबड्डी चैंपियनशिप (2025)

n
राष्ट्रीय स्तर पर (भारतीय रेलवे और हरियाणा के लिए)

n
रजत पदक - 70वीं सीनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप, पंजाब (2023)

n
प्रतिभागिता - 69वीं सीनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप, हरियाणा (2023)

n
रजत पदक - 68वीं सीनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप, हरियाणा (2022)

n
स्वर्ण पदक - 67वीं सीनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप, जयपुर (2020)

n
स्वर्ण पदक - 66वीं सीनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप, पटना (2019)

n
रजत पदक - 63वीं सीनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप, बेंगलुरु (2015)

n
जूनियर और सब-जूनियर राष्ट्रीय स्तर पर

n
रजत पदक - 44वीं जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप, कटक (2017)

n
स्वर्ण पदक - 42वीं जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप, उज्जैन (2016)

n
स्वर्ण पदक - 26वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप, पटना (2014)

n
स्वर्ण पदक - 25वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप, देवघर (2013)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed