फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Painting competition in two groups from 21st, cash prizes will be givenPainting competition in two groups from 21st, cash prizes will be given

Kaithal News: दो ग्रुपों में पेंटिंग प्रतियोगिता 21 से, मिलेंगे नकद पुरस्कार

Tue, 10 Sep 2024 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 10 Sep 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Painting competition in two groups from 21st, cash prizes will be givenPainting competition in two groups from 21st, cash prizes will be given
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। समग्री शिक्षा अभियान कार्यालय की ओर से ऊर्जा संरक्षण पर भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड के तत्वावधान में विद्यालय स्तर पर एक पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई जाएगी। यह प्रतियोगिता 21 सितंबर को दो ग्रुपों के विद्यार्थियों के लिए आयोजित होगी। इसमें एक लाख रुपये तक के पुरस्कार हैं।

यह जानकारी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज कुमारी ने दी है। उन्होंने बताया कि इसमें जिले के सरकारी व निजी स्कूलों के विद्यार्थी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि पहले ग्रुप जिसका नाम ए दिया है, उसमें कक्षा पांचवीं छठी और कक्षा सातवीं के विद्यार्थी शामिल होंगे जबकि दूसरे ग्रुप का नाम बी दिया है, उसमें कक्षा आठवीं नौवीं और 10वीं के सभी विद्यार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता स्कूल मुखिया की ओर से स्कूल स्तर पर ही आयोजित करवाई जाएगी। प्रतियोगिता का विषय ऊर्जा का संरक्षण पर्यावरण का अनुरक्षण तथा ऊर्जा की बचत पर्यावरण की रक्षक रहेंगे। सभी सरकारी तथा निजी स्कूलों के मुखियाओं को यह प्रतियोगिता करना अति आवश्यक है। सभी स्कूल मुखिया विशेष जानकारी हेतु अपने खंड के यूथ एवं इको क्लब बीबीएमबी के नोडल से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज कुमारी ने बताया कि यह गतिविधि यूथ एवं इको क्लब के तत्वावधान में करवाई जानी है, जिसमें विद्यालय में यूथ एंड इको क्लब के इंचार्ज तथा ड्राइंग टीचर की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। प्रतियोगिता विद्यालय स्तर पर जोयफुल गतिविधि के तहत 21 सितंबर को आयोजित की जानी है।

उन्होंने यह भी कहा कि जो विद्यार्थी 21 सितंबर को अनुपस्थित रहेंगे, उनकी प्रतियोगिता 28 सितंबर को आयोजित की जाएगी। कहा कि विद्यालय का प्रत्येक विद्यार्थी इसमें भाग लेना सुनिश्चित करेगा जोयफुल गतिविधि के तहत यह प्रतियोगिता सभी सरकारी व निजी स्कूलों में आयोजित की जानी है।

प्रतियोगिता के बाद सभी स्कूल मुखिया अपने-अपने विद्यालय की दो बेस्ट पेंटिंग जिला परियोजना संयोजक कार्यालय में अपने क्लस्टर की एबीआरसी के माध्यम से जमा करवाएंगे और खंड संसाधन संयोजक एक अक्तूबर तक सारी सूचना जिला परियोजना संयोजक कार्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित करेंगे, ताकि समय रहते इसे भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड के कार्यालय पंचकूला में जमा करवाया जा सके।


जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि राज्य स्तर पर पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए 50 अच्छी पेंटिंग का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दोनों ग्रुपों के प्रतिभागियों को प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 50 हजार, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 30 हजार और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 20 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

जिला सहायक परियोजना संयोजक कुशल कुमार ने बताया कि अधिक विद्यार्थियों की प्रतिभागिता यूथ एवं इको क्लब के खंड नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed