{"_id":"68794ab5086d9697850eb7c9","slug":"painting-competition-in-panchkula-on-august-12-kaithal-news-c-18-1-knl1004-694599-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पंचकूला में चित्रकला प्रतियोगिता 12 अगस्त को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पंचकूला में चित्रकला प्रतियोगिता 12 अगस्त को
Fri, 18 Jul 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा सरकार के कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की चित्रकला प्रतियोगिता कल्पना को छूने दो आसमान का आयोजन आगामी 12 अगस्त को पंचकूला के यवनिका गार्डन, सेक्टर-5 में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक विद्यार्थी 21 जुलाई तक अपना आवेदन ईमेल के माध्यम से भेज सकते हैं। यह जानकारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी नसीब सिंह सैनी ने दी।
सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता को दो आयु वर्गों में विभाजित किया गया है।
प्रथम श्रेणी (6 से 10 वर्ष): विषय – स्टोरी टेलिंग
द्वितीय श्रेणी (11 से 16 वर्ष): विषय – माई विजन
प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहन देना और उन्हें एक मंच प्रदान करना है।
पुरस्कार राशि:
प्रतियोगिता में दोनों श्रेणियों के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं:
प्रथम पुरस्कार – 7100 रुपये
द्वितीय पुरस्कार – 5100 रुपये
तृतीय पुरस्कार – 2100 रुपये
इसके अतिरिक्त, प्रत्येक श्रेणी में पांच सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
प्रतियोगिता में सर्वाधिक भागीदारी वाले विद्यालय को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
महत्वपूर्ण निर्देश:
प्रतिभागियों को ड्रॉइंग शीट, रंग और अन्य आवश्यक सामग्री स्वयं लानी होगी। वे ऑयल पेंट, एक्रेलिक कलर, पेंसिल कलर, पोस्टर कलर अथवा किसी भी माध्यम से पेंटिंग बना सकते हैं।
पंजीकरण प्रक्रिया:
इच्छुक विद्यार्थी 21 जुलाई तक अपना आवेदन ईमेल के माध्यम से भेज सकते हैं: artandculturalafairshry@ gmail.com
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
0172-2793971, 0172-2793987 (समय: सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक)

इच्छुक विद्यार्थी 21 जुलाई तक अपना आवेदन ईमेल के माध्यम से भेज सकते हैं: artandculturalafairshry