फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Painter dies after falling down college stairs

Kaithal News: कॉलेज की सीढ़ियों से गिरकर पेंटर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Painter dies after falling down college stairs
कैथल। शनिवार सुबह सांपली खेड़ी में निर्माणाधीन भगवान परशुराम मेडिकल कॉलेज में सीढ़ियों से गिरने के कारण उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ निवासी 33 वर्षीय मजदूर धर्मराज की मौत हो गई।
विज्ञापन

उनका शव अकादमी ब्लॉक के बेसमेंट की सीढ़ियों के पास लहूलुहान हालत में मिला। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पत्नी गीता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि धर्मराज करीब एक महीने से निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में पेंट का काम कर रहे थे।
विज्ञापन

वे अन्य मजदूरों के साथ मेडिकल कॉलेज परिसर में ही रहते थे। शुक्रवार रात करीब 10 बजे सभी मजदूर खाना खाने के बाद सो गए थे। शनिवार सुबह करीब चार बजे धर्मराज लघुशंका के लिए उठे। इसके बाद वे वापस आकर अपने साथियों के पास बैठ गए। कुछ देर बाद वह टहलते हुए अकादमी ब्लॉक की तरफ चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े आठ बजे अन्य मजदूरों को अकादमी ब्लॉक के बेसमेंट की सीढ़ियों के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचकर देखा तो वे धर्मराज ही थे। उनके सिर में गंभीर चोट लगी हुई थी और काफी खून बह चुका था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि सदर थाना प्रभारी कुलदीप देशवाल मौके पर पहुंचे। प्राथमिक जांच में सीढ़ियों से फिसलकर गिरने के कारण मौत होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed