फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Paint shop owner duped of 2.45 lakh by someone posing as a friend

Kaithal News: दोस्त बनकर पेंट दुकानदार से 2.45 लाख रुपये की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Paint shop owner duped of 2.45 lakh by someone posing as a friend
कैथल। जिले के कलायत निवासी पेंट दुकानदार से दोस्त बनकर 2.45 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने दोस्त बनकर अपने जानकार के अमेरिका से भारत आने की बात कही और एक खाते में रुपये डलवा लिए। पीड़ित को ठगी का पता तब चला जब उसके असली दोस्त का फोन आया और ठगी की बात बताई।
विज्ञापन

पूरे मामले की शिकायत पुलिस को की गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वार्ड नंबर 1 सीता नगर कलायत के संजीव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी कलायत में ही पेंट की दुकान है। गांव कोयल निवासी सतीश कुमार करीब 10 साल से उसका अच्छा दोस्त है जिसकी गांव कोयल में हार्डवेयर की दुकान है। 6 जुलाई को सतीश कुमार का उसके पास फोन आया। उसने बताया कि उनके गांव का प्रदीप पुनिया उसका अच्छा जानकार है, जो अमेरिका में गया हुआ है। उसको कुछ समय बाद भारत आना है और यहां आने के लिए रुपये की जरूरत है। इसलिए प्रदीप के बताए गए एजेंट के खाते में 2 लाख 45 हजार रुपये भेज देना।
विज्ञापन

बातों में आकर भेजे रुपये
उसने सतीश कुमार के कहने पर अपने रुपये भेज दिए। उसके कुछ समय बाद असली सतीश कुमार का उसके पास फोन आया कि मेरे साथ फ्रॉड हो गया है। तब उसे पता चला कि अज्ञात आरोपी ने उसके दोस्त के नाम से कॉल करके उससे रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस
साइबर थाना के जांच अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed