{"_id":"683760f79bb0dfe30105eb0a","slug":"pai-bus-stand-becomes-a-shelter-for-animals-people-are-troubled-kaithal-news-c-18-1-knl1004-657618-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पाई बस स्टैंड बना पशुओं का अड्डा, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पाई बस स्टैंड बना पशुओं का अड्डा, लोग परेशान
Thu, 29 May 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 29 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पाई। कस्बा का बस स्टैंड अब बस अड्डा न रहकर केवल बेसहारा पशुओं का अड्डा बन कर रह गया है। इस बस स्टैंड पर बेशक बस व यात्री देखने को न मिले, लेकिन बेसहारा पशु जरूर मिल जाएंगे। ये पशु बस स्टैंड के सुंदरीकरण को नुकसान पहुंचा रहे है। सर्व मंगलकामना ट्रस्ट व अन्य लोगों की ओर से इस बस स्टैंड पर हर वर्ष पौधे लगाए जाते हैं।
इसके साथ ही समय-समय पर इनकी सिंचाई व गुडाई की जाती है, लेकिन इनकी सही ढंग से विभाग की ओर से देखभाल नहीं की जाती। ग्रामीण महावीर, डीसी, सत्यवान, दिलबाग, रोहित, राजेश, संजय ने बताया कि बस स्टैंड की देखभाल के लिए एक चौकीदार नियुक्ति की हुई है, लेकिन वह अकसर अपनी डयूटि से गैर हाजिर रहता है और वह किसी दूसरी जगह भी ड्यूटी दे रहा है।
उन्होंने कहा कि विभाग के इस मामले में रोडवेज महाप्रबंधक से अपील की है कि यहां प्रतिदिन डयूटी देने के लिए एक कर्मचारी रखें। इधर, बस स्टैंड पर नियुक्त कर्मी का तर्क था कि वह कौशल के तहत लगा हुआ है और उसकी नियुक्ति पाई में ही लगी हुई है, लेकिन उसे यहां यहां की डयूटी से हटवाकर पूंडरी बस स्टैंड प्रभारी की ओर से पूंडरी में बुलाया जाता है।