फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Paddy procurement begins amid incomplete arrangements, farmers are not getting full price

Kaithal News: अधूरी व्यवस्थाओं के बीच धान की खरीद शुरू, किसानों को नहीं मिल रहा पूरा दाम

Fri, 26 Sep 2025 03:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 26 Sep 2025 03:24 AM IST
सार

कैथल की आठ मंडियों में भारी धान आवक के बावजूद किसानों को एमएसपी से कम दाम पर फसल बेचनी पड़ रही है। नमी अधिक होने और राइस मिलरों के पंजीकरण न होने से मंडियों में धान के ढेर लग गए हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन
Paddy procurement begins amid incomplete arrangements, farmers are not getting full price

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिले की आठ मंडियों में वीरवार को 8085.42 क्विंटल धान की आवक हुई, लेकिन एमएसपी पर महज 2230 क्विंटल धान की ही बिक्री हो पाई। नई अनाज मंडी में धान में 17 प्रतिशत से अधिक नमी होने के कारण चारों ओर धान की ढेरियां लगी हुईं नजर आईं। किसानों ने कहा कि इस बार सभी किस्म की धान का झाड़ कम है, जिससे उन्हें दोहरी माल झेलनी पड़ रही है। उनका आरोप है कि मंडी प्रशासन अधूरी व्यवस्थाओं के बावजूद धान की खरीद कर रहा है। उन्हें पूरा दाम नहीं मिल रहा है।

धान खरीद में राइस मिलरों के पंजीकरण न होने की वजह से आवक तो हो रही है, लेकिन खरीद न होने से मंडियों में धान के ढेर लग गए हैं। वहीं, किसान दो दिन इंतजार के बाद प्राइवेट कंपनियों को कम दाम पर बेचने को मजबूर हैं। कंपनियां धान में 20 से 28 प्रतिशत तक नमी होने का हवाला देकर खरीद नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन


नाराज किसानों का कहना है कि वे इलेक्ट्रॉनिक कांटों की बजाय सामान्य कांटे से धान तुलवाने को तैयार हैं। उनका तर्क है कि डिजिटल कांटों में अधिक हेरफेर होता है और इसमें वजन निर्धारित करने में अंतर रहता है। वहीं, मंडी में धान बेचने आए किसानों का कहना है कि अब 1509 रेट में भी 300-400 रुपये की गिरावट आ गई है। प्राइवेट कंपनियां जहां पहले 3200 रुपये तक दे रही थीं, अब 2900 या उससे कम मूल्य दे रही हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है और उनकी लागत भी पूरी नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई अनाज मंडी कैथल में बुधवार को एमएसपी पर 980 क्विंटल धान की खरीदारी हुई। वेयर हाऊस व खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से यह खरीद की गई है। धान में इस बार नमी ज्यादा है इस कारण से राइस मिलर भी खरीदारी में ज्यादा रूचि नहीं दिखा रहे हैं। किसानों को हिदायत दी जाती है कि अपनी फसल पूरी सूखाने के बाद ही मंडी में लेकर आए ताकि इसकी समय पर बिक्री हो सके। -नरेंद्र ढुल, मंडी सचिव, कैथल नई अनाज मंडी

आठ मंडियों में धान की आवक
मंडी
धान की आवक

गुहला चीका
1638.30

ढांड
1260.00

नई अनाज मंडी कैथल
1710.20

पाई
1460.10

पूंडरी
1486.40

राजौंद
140.10

कलायत
190.20

सीवन
200.12

कुल
8085.42 क्विंटल में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed