Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Paddy lifting dispute in Kalayat Mandi resolved, deadlock ends

Kaithal News: कलायत मंडी में धान उठान विवाद का पटाक्षेप, गतिरोध समाप्त

Fri, 31 Oct 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 31 Oct 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Paddy lifting dispute in Kalayat Mandi resolved, deadlock ends
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। अनाज मंडी में धान उठान के मुद्दे पर पिछले कुछ दिनों से चला आ रहा ट्रांसपोर्टर यूनियन और मंडी व्यापारियों के बीच का विवाद आखिरकार वीरवार को सुलझ गया। एसडीएम अजय हुड्डा की निर्णायक मध्यस्थता के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी और ट्रक यूनियन सदस्यों ने तुरंत काम सुचारू रूप से शुरू कर दिया।



इस विवाद के कारण मंडी में किसानों और व्यापारियों को भारी जाम व अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा था। बुधवार को मंडी व्यापारियों की ओर से प्रधान अनिल गालव, अजय प्रताप राणा, संदीप कुमार, और ट्रक यूनियन की ओर से प्रधान काला, महावीर शर्मा, रिंकू राणा, बजिंदर सहारन ने एसडीएम अजय हुड्डा को स्थिति से अवगत करवाया था।
विज्ञापन




एसडीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों से विस्तृत बातचीत की और आपसी सहमति से समाधान निकाला। मंडी प्रधान अनिल गालव ने बताया कि धान का उठान समय पर न होने से मंडी में लगातार जाम और अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई थी, जिससे किसानों व व्यापारियों को भारी दिक्कत आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं ट्रक यूनियन प्रधान काला ने समझौते पर संतोष जताते हुए कहा कि वे मंडी व्यवस्था को सुचारू रखने के पक्ष में हैं, लेकिन बाहर से गाड़ियां मंगवाने या ढांझ लगी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के खिलाफ सख्त रुख जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भविष्य में ऐसा हुआ तो यूनियन विरोध दर्ज कराएगी।




एसडीएम अजय हुड्डा ने बताया कि अब मंडी में कामकाज सामान्य रूप से चल रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी नए विवाद की स्थिति न बने, इसके लिए पुलिस टीम लगातार ड्यूटी पर तैनात रहेगी और स्थिति पर पैनी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed