फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Paddy damaged due to heavy rain and storm

Kaithal News: तेज बारिश और आंधी से धान को नुकसान

Wed, 28 Aug 2024 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 28 Aug 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Paddy damaged due to heavy rain and storm
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/सीवन। सोमवार देर रात जिले के कई क्षेत्रों में हुई तेज बारिश हुई। इससे जिले के लोगों को गर्मी ने काफी हद तक राहत मिली। दूसरी ओर सीवन में तेज बारिश और आंधी से धान की अगेती फसल को नुकसान हुआ।

इसके बाद मंगलवार सुबह के समय तो उमस भरी गर्मी रही, लेकिन बाद दोपहर मौसम बदला और कुछ देर के लिए बारिश हुई। करीब 10 मिनट की बारिश के बाद बारिश थम गई। बारिश के कुछ समय बाद फिर से उमस व गर्मी बढ़ने लगी। सोमवार को हुई बारिश के बाद 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चली। ़
विज्ञापन


हवा ने लोगों को उमस व गर्मी से राहत दिलाई। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिन के समय अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि आगामी तीन दिन तक बारिश की संभावना जताई जा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय किसानों को धान की पिछेती फसल को बारिश की आवश्यकता है। वहीं, वर्मा ने बताया कि यदि तेज बारिश होती है धान व सब्जी की अगेती फसल को नुकसान होगा।

उधर, सीवन में सोमवार देर शाम हुई तेज बारिश और आंधी के कारण धान की अगेती फसलों को नुकसान हुआ है। धान की 1509 व 1692 किस्म खेतों में बिछ गई है। इसका सीधा असर इसके पैदावार पर होगा। क्षेत्र में सोमवार देर शाम अचानक से मौसम ने करवट ली और तेज आंधी चलने लगी। इसके बाद हुई मूसलाधार बारिश से क्षेत्र में लगी अगेती किस्म के धान को नुकसान हुआ है। इसके साथ ही जो धान इस समय निसारे पर थी उसमें भी नुकसान हुआ है।

क्षेत्र के किसान राजेश रहेजा, जरनैल सिंह, सुरेंद्र सरदाना, हरपाल, सुरेश, नरेंद्र, सतीश व अन्य ने बताया कि सीवन व आस पास के क्षेत्र में काफी संख्या में किसानों ने अगेती धान लगाई हुई है जिसमें धान की 1509 व 1692 किस्म शामिल हैं। सोमवार की बारिश के बाद काफी क्षेत्र में धान की फसल बिछ गई ।

इसके अलावा धान की दूसरी किस्मों को भी नुकसान हुआ है जो अब निसारे पर थी या जिनकी बालियां निकल रही थी। बारिश के कारण धान का दाना काला हो जाएगा जिससे किसानों को नुकसान होगा।

किसानों ने बताया कि जिन किसानों ने अगेती सब्जी की तैयार करनी थी या नेट हाउस में खीरा, टमाटर या शिमला मिर्च लगानी थी वह भी कम से कम 15 दिनों के लिए काम रुक गया है। यह काम अब दो सप्ताह के बाद शुरू होगा। यदि आगे ओर भी बरसात होती है तो नुकसान बढ़ सकता है।

कलायत में बिजली गिरी तीन भैंस जख्मी

कलायत। कलायत के गांव जुलानी खेड़ा में देर रात गर्जन के साथ हुई बारिश में बिजली गिरने से परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। हादसे के दौरान बरामदे में बंधी तीन भैंस जख्मी हो गई। उनका उपचार जारी है। प्रभावित राजपाल सिंह और कपूरा राम वाल्मीकि ने बताया कि परिवार हिदाड़ी-मजदूरी व पशु पालन से घर का चूल्हा चला रहा है।


सोमवार आधी रात्रि जो हादसा हुआ उसमें पशुओं के लिए बनाया गया बरामदा ध्वस्त हो गया। कई बार परिवार का एक सदस्य पशुशाला में पशु धन की निगरानी के लिए भी सो जाता है। संयोग से रात्रि को बरसात के कारण सभी घर के अंदर थे। जैसे ही तेज बरसात के साथ बिजली गिरी उससे बरामदा टुकड़े-टुकड़े होकर बिखर गया। मलबे के नीचे दबने से पशु धन जख्मी हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed