फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Paddy arrives in mandis; awaiting procurement: Balwinder Singh

धान मंडियों में पहुंचा, खरीद का इंतजार : बलविंद्र सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Paddy arrives in mandis; awaiting procurement: Balwinder Singh
किसान बलविंद्र सिंह भिंडर प्रभावत।
कैथल। धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं होने पर जिला कैथल के किसान नेता बलविंद्र सिंह भिंडर प्रभावत ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मंडियों में धान की आवक शुरू हो चुकी है लेकिन सरकारी खरीद के लिए किसान असमंजस में हैं। किसान पहले ही बारिश, बढ़ती खेती लागत और कम उत्पादन की मार झेल रहा है। भिंडर ने कहा कि खाद, बीज, डीजल, दवाइयों और मजदूरी के खर्च में लगातार बढ़ोतरी से किसानों की लागत बढ़ गई है। मौसम की मार के कारण कई किसानों को उत्पादन में भी नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे हालात में फसल मंडियों तक पहुंचने के बाद उसकी खरीद में देरी किसान की परेशानी को और बढ़ा सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार को मंडियों में धान की आवक को देखते हुए खरीद व्यवस्था सुचारु रखने पर ध्यान देना चाहिए। किसानों को फसल बेचने के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े और खरीद के साथ उठान तथा भुगतान की प्रक्रिया भी समय पर पूरी हो, इसकी व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed