फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Paddy arrival in full swing in grain markets

अनाज मंडियों में धान की आवक जोरों पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Paddy arrival in full swing in grain markets
02-कैथल। अतिरिक्त अनाज मंडी में अटी धान की बोरियां। - फोटो : Kaithal
कैथल। अनाज मंडियों में धान की आवक में तेजी आई है। अब मंडियों में बासमती किस्म का धान भी पहुंचने लगा है। वहीं, पीआर धान एमएसपी से अधिक बिक रहा है। सोमवार को करीब 500 क्विंटल धान मंडी में पहुंचा है। इसके साथ ही 1718 के भाव 3600 रुपये, पीआर के भाव 2260 रुपये, मुच्छल के भाव 3400 रुपये व 1509 के भाव 3300 रुपये प्रति क्विंटल किसानों को मिले। अधिक दाम मिलने से किसानों को फायदा हो रहा है।
विज्ञापन

इन दिनों शहर की तीनों मंडियों में आवक तेेज हो रही है। आवक बढ़ने के साथ-साथ ही भाव भी अच्छे मिल रहे हैं। इससे किसानों को फायदा हो रहा है। किसान रामकुमार, जयभगवान व मांगेराम ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार अच्छे भाव हैं। पिछले साल 1509 के भाव 2700 से 2800 रुपये ही मिले थे, जबकि 1718 किस्म के भाव 3300 से 3400 रुपये मिले थे, जो इस बार 3600 रुपये तक मिल रहे हैं। वहीं पीआर धान पिछले साल सीजन में एमएसपी से कम मूल्य पर बिका था जो इस बार एमएसपी से 200 से 300 रुपये ज्यादा बिक रहा है। किसानों को बासमती व 1121 के भाव भी इस तरह से तेज मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पुरानी अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान श्याम बहादुर खुरानिया ने बताया कि सीजन बेहतर चल रहा है। अब उठान की भी समस्या नहीं है। आवक भी ठीक चल रही है। भाव में तेजी होने से किसानों को अच्छे भाव मिल रहे हैं। मंडियों में शुरूआत में आवक तेज होने से जाम की दिक्कत आई थी, लेकिन अब सीजन बेहतर तरीके से चल रहा है। किसानों व आढ़तियों को कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केट कमेटी सचिव सतवीर राविश ने बताया कि धान का सीजन मंडियों में चल रहा है। बोली पर धान खरीदा जा रहा है। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में गेट पास काटे जा रहे हैं। रोजाना तीनों मंडियों का दौरा करते हुए निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed