{"_id":"6acd1f0e2e779c07ff094729","slug":"pacs-employees-begin-indefinite-strike-kaithal-news-c-245-1-kht1014-156469-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पैक्स कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पैक्स कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
विज्ञापन
मांगों को लेकर धरना देते पैक्स कर्मचारी व सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारी। विज्ञप्ति
कैथल। पैक्स कर्मचारियों ने लंबित मांगों के लिए सोमवार को जिला केंद्रीय सहकारी बैंक कैथल के प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। सर्व कर्मचारी संघ ने भी आंदोलन को समर्थन दिया।
जिला प्रधान कुलदीप माजरा, राज्य उपप्रधान कुला राम, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान ओमपाल भाल और सचिव शिवचरण ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगें सरकार और संबंधित अधिकारियों के सामने रख रहे हैं लेकिन समाधान नहीं हुआ। इस कारण उन्हें आंदोलन शुरू करना पड़ा। कर्मचारियों ने वेतन में अनावश्यक कटौती बंद करने, हर महीने समय पर वेतन देने, डीसी रेट पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने और जिला केंद्रीय सहकारी बैंक में पदोन्नति के अवसर देने की मांग की।
इसके अलावा वर्ष 2006 के आदेशों के अनुसार सचिवों के वेतन भुगतान की व्यवस्था लागू करने की मांग भी उठाई। संघ ने कृषि ऋण पर ब्याज की गणना, वित्तीय कटौतियों और ब्याज अनुदान राशि के समायोजन की समीक्षा कराने की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान कुलदीप सिंह माजरा ने की जबकि संचालन राज्य उपप्रधान कुला राम ने किया।