फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Oxygen plant closed, service budget stuck

Kaithal News: ऑक्सीजन प्लांट बंद, सर्विस का बजट अटका

Thu, 09 Nov 2023 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 09 Nov 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
Oxygen plant closed, service budget stuck
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में करोड़ों रुपये की लागत से बनाया गया ऑक्सीजन प्लांट अब पूरी तरह से बंद हो गया है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बाद यह एक बार भी शुरू नहीं हो पाया है। अब इसी सर्विस के लिए बजट भी अटक गया है। सर्विस के बिना यह प्लांट नहीं चल सकता है। जब तक बजट नहीं आएगा, तब तक यह शुरू नहीं हो पाएगा।
सर्विस पर करीब 10 लाख रुपये का खर्चा आना है। करीब 15 दिन पहले ही प्लांट में आई कमियों को दूर करने के लिए इंजीनियरों की टीम ने भी दौरा किया था। यह प्लांट नवंबर 2022 से पूरी तरह से बंद है। साल 2021 में जब सर्विस करवाई गई थी उस दौरान भी 10 लाख रुपये का खर्च आया था।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ऑक्सीजन प्लांट से सीधे ही आईसीयू रूप में ऑक्सीजन की सप्लाई होती है, लेकिन ऑक्सीजन की खपत अब बहुत कम है। इसलिए प्लांट को नहीं चलाया जा रहा है। ऑक्सीजन सिलिंडर से ही मरीजों को दी जाती है। सिलिंडर प्लांट से नहीं भरे जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना महामारी के दौरान ऑक्सीजन प्लांट लगाया था। इस दौरान ही प्लांट से ऑक्सीजन की सप्लाई होती थी, इसके बाद जब ऑक्सीजन की खपत कम हो गई थी तो इसे बंद कर दिया गया। वर्ष 2021 के बाद से ऑक्सीजन प्लांट से सप्लाई नहीं ली है। तीन साल से बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट से फायदा कम खर्च ज्यादा हो रहा है। प्लांट चलने के बाद बिजली का खर्च भी काफी अधिक रहता है।

एस्टीमेट बनाकर भेजा जाएगा : डॉ. मांडले

जिला नागरिक अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन मांडले ने बताया कि अब ऑक्सीजन की खपत कम है, इसलिए प्लांट को बंद किया है। सर्विस के लिए इंजीनियर आए थे, उन्होंने 10 लाख का खर्च बताया है। सर्विस के लिए एस्टीमेट बनाकर भेजा जाएगा। प्लांट से ऑक्सीजन सप्लाई पर काफी खर्च आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed