फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Over 700 autos and e-rickshaws plying without number plates

Kaithal News: बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे 700 से अधिक ऑटो और ई-रिक्शा

Thu, 27 Nov 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 27 Nov 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Over 700 autos and e-rickshaws plying without number plates
ऑटो की लाइट टूटी हुई
सोनू थुआ
विज्ञापन

कैथल। शहर की सड़कों पर ऑटो और ई-रिक्शा की मनमानी लगातार बढ़ती जा रही है। हालात यह हैं कि करीब 700 ऑटो व ई-रिक्शा बिना किसी पंजीकरण नंबर और नंबर प्लेट के दौड़ रहे हैं।

इनमें कई वाहनों पर जानबूझकर नंबर प्लेट नहीं लगाई गई, ताकि पहचान छिपी रहे। प्रशासन की ओर से ऑटो चालकों के लिए न तो वर्दी निर्धारित है और न ही इनके लिए स्टैंड तय किए गए हैं। ऐसे में शहर के मुख्य मार्गों पर रोजाना जाम और अव्यवस्था की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन


यातायात पुलिस समय-समय पर चालान करती है, लेकिन इसके बावजूद हालात में विशेष सुधार नहीं दिख रहा। कई बार कार्रवाई के बाद भी ऑटो चालक मनमानी से बाज नहीं आते।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा पुलिस सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर में चलने वाले ऑटो और ई-रिक्शा को यूनिक आईडी जारी कर रही है।

चालकों की लाइसेंस जानकारी के आधार पर यह आईडी बनती है और वाहन के आगे-पीछे तथा सीटों पर चस्पा करना अनिवार्य है।

कैथल में अभी तक 2525 वाहनों का पंजीकरण किया जा चुका है, जबकि सड़कों पर करीब 3200 ऑटो दौड़ रहे हैं, यानी बड़ी संख्या अब भी बिना पंजीकरण के चल रही है। संवाद

सवारियों से बदसलूकी की शिकायतें आती हैं : शहरवासी

शहरवासी मनोज, रणधीर और रामफल का कहना है कि बिना नंबर प्लेट वाले ऑटो का पता लगाना मुश्किल होता है। कई बार किराया विवाद या बदसलूकी की शिकायतें सामने आती हैं, लेकिन वाहन की सही पहचान न होने से कार्रवाई लंबित रह जाती है।





लाइटें टूटी, धुआं छोड़ते पुराने ऑटो

शहर में बड़ी संख्या में ऐसे पुराने ऑटो भी दौड़ रहे हैं, जिनकी लाइटें टूटी पड़ी हैं, शीशे नहीं हैं और इंजन धुआं छोड़ रहा है। इसके बावजूद कई वाहन बिना पासिंग के नियमित रूप से सड़कों पर चल रहे हैं। आरटीए विभाग की लापरवाही भी सवालों के घेरे में है।






वाहन चलाना परिवहन नियमों का सीधा उल्लंघन है। ऐसे वाहनों पर नियमित कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही विशेष अभियान चलाकर बिना नंबर प्लेट और बिना वर्दी वाले ऑटो के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

-नरेश कुमार, एसएचओ यातायात विभाग

ऑटो की लाइट टूटी हुई

ऑटो की लाइट टूटी हुई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed