फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Outbreak of cold increased, shivering left

शीतलहर का प्रकोप जारी, सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने से लोग ठंड में ठिठुरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Outbreak of cold increased, shivering left
कैथल। बीते दिनों हुई बारिश के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ा है। शीतलहर और सूर्यदेव के दर्शन न होने से लोग ठंड में ठिठुरने लगे हैं। शुक्रवार को भी सूर्यदेव ने नाममात्र दर्शन दिए। ठंड बढ़ने के बाद तापमान में भारी गिरावट आई है। दिनभर लोगों की कंपकंपी छूटती रही। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह भी शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों की बर्फबारी से मैदानी इलाके ठिठुरने लगे हैं। मौसम समन्वयक रमेश चंद्र ने कहा कि ठंड से गेहूं की फसल को फायदा होगा। गेहूं की फसल का अच्छा फुटाव होगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रहा। डॉ. अनिल ने बताया कि मौसम में स्वास्थ्य की विशेष देखभाल रखें। इस मौसम में बुखार, खांसी, जुकाम सहित कई बीमारियों की आशंका रहती है। ऐसे मौसम में बच्चों और बुजुर्गों पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। ठंडे पदार्थों का सेवन न करें। सुबह नंगे पांव न निकलें। हरी सब्जियों और दालों का प्रयोग करें। सुबह उठकर गर्म पानी का सेवन करना जरूरी है। सिर पर कपड़ा अवश्य रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed