फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Out of 4339 candidates, 4008 gave TET, 331 remained absent

4339 परीक्षार्थियों में से 4008 ने दी अध्यापक पात्रता परीक्षा, 331 रहे गैर हाजिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Out of 4339 candidates, 4008 gave TET, 331 remained absent
कैथल। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा रविवार को 11 परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हुई। रविवार को यह परीक्षा दो सत्रों में हुई। सुबह के सत्र में यह परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू होकर दोपहर साढ़े 12 बजे तक चली। वहीं शाम को परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक चली। सुबह के समय 3104 परीक्षार्थियों में से 2866 ने परीक्षा दी। 238 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि सायंकालीन सत्र में 1235 परीक्षार्थियों में से 1142 ने परीक्षा दी। 93 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन

परीक्षा शुरू होने और समाप्त होने के दौरान कड़े सुरक्षा प्रबंधों और अधिकारियों की निगरानी में प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं केंद्र पर पहुंच गईं और पेपर होने के बाद ले जाई गईं। केंद्रों में प्रवेश से पूर्व परीक्षार्थियों की जांच की गई। केंद्र के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों के रोल नंबर और पहचान पत्र की जांच की गई। उसके बाद कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या अन्य सामान तो नहीं, इसकी मशीन लगाकर जांच की गई। इसके परीक्षार्थियों की जेबों में रखे सामान की जांच हुई। यदि कोई अभ्यर्थी जेब में कोई फालतू सामान लिए हुए था तो उसे बाहर निकलवाया गया। जरूरी सामान लेकर ही परीक्षा में प्रवेश करने दिया गयाव। इसके बाद सभी परीक्षार्थियों की वीडियोग्राफी करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed