{"_id":"67914c5efcf8a470de059bf5","slug":"our-boys-became-champions-in-roll-ball-competition-kaithal-news-c-18-1-knl1004-566096-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रोल बॉल प्रतियोगिता में म्हारे लड़के बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रोल बॉल प्रतियोगिता में म्हारे लड़के बने चैंपियन
Thu, 23 Jan 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
राजिंद्र तंवर
कैथल। हरियाणा के खिलाड़ियों ने 14वीं अंडर-11 रोल बॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। हरियाणा के लड़कों की टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया, जबकि लड़कियों की टीम ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया और देश की शीर्ष आठ टीमों में अपनी जगह बनाई।
रोल बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 18 से 22 जनवरी तक असम के दिसपुर स्थित रुद्र सिंह रोल बॉल स्टेडियम में हुई इस प्रतियोगिता में 24 राज्यों की लड़कों और लड़कियों की टीमों ने हिस्सा लिया। हरियाणा की टीम ने मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, और महाराष्ट्र जैसी मजबूत टीमों को हराते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। फाइनल में हरियाणा ने असम को 2-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
हरियाणा के गोलकीपर कार्तिक ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट गोलकीपर का अवॉर्ड जीता, जिसमें उन्हें एक साइकिल देकर सम्मानित किया गया। कैथल के पांच खिलाडिय़ों, कार्तिक, गुणवंश, रित्विक, स्पर्श और उज्ज्वल ने टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। लड़कियों की टीम में कैथल की यावी चौधरी ने भी अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया।
विज्ञापन
हरियाणा रोल बॉल एसोसिएशन के सचिव और रोल बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह ने खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस सफलता पर पूरे हरियाणा और विशेष रूप से कैथल जिले में खुशी की लहर है। खेल प्रशासकों, कोचों, और स्थानीय नागरिकों ने सभी खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। संवाद