फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   OTP or documents are not asked for under census: DC

जनगणना के तहत नहीं मांगा जाता ओटीपी या दस्तावेज : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
OTP or documents are not asked for under census: DC
कैथल। डीसी अपराजिता ने कहा कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत जिले में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य तेजी से जारी है। यह अभियान 30 मई तक पूरा किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे घर-घर पहुंच रहे प्रगणकों को सही और सटीक जानकारी देकर इस राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करें। डीसी ने स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान प्रगणकों की ओर से किसी भी नागरिक से ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी या किसी प्रकार के दस्तावेज नहीं मांगे जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस चरण में प्रत्येक घर से मकान की स्थिति, परिवार की मूल जानकारी, उपलब्ध मूलभूत सुविधाएं और अन्य आवश्यक विवरण मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज किए जा रहे हैं। एकत्रित जानकारी पहले सुपरवाइजर के पास जाएगी, जहां उसका सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद चार्ज ऑफिसर की ओर से भी डाटा की जांच की जाएगी। इस कार्य के लिए 1852 प्रगणकों की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि उनकी निगरानी के लिए 306 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। प्रत्येक सुपरवाइजर छह प्रगणकों के कार्य की देखरेख कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ पूरा किया जाए। जनगणना के दौरान एकत्रित किए जाने वाले सभी आंकड़े पूर्णत: गोपनीय रखे जाएंगे और उनका उपयोग केवल सरकारी योजनाओं व जनकल्याणकारी नीतियों के निर्माण में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed