फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   other

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सांसद नायब सैनी के पहुंचने का किया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
other
वाल्मीकि जयंती को लेकर एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के रूप में कुरुक्षेत्र सांसद नायब सैनी को बुलाया गया था, जिसकी भनक भारतीय किसान यूनियन को लगी तो भारतीय किसान यूनियन के नेता ताऊ देवी लाल पार्क में इकठ्ठे हुए और सांसद सैनी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की, जिसका नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष भागल, जिला उपाध्यक्ष चमकौर सिंह, युवा जिला प्रधान हरदीप बदसूई, युवा हलका अध्यक्ष गुरदेव देबू, महासचिव कुलविंद्र नंबरदार कर रहे थे। सांसद नायब सैनी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। उन्होनें कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित किया।
विज्ञापन

चमकौर सिंह ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा धार्मिक कार्यक्रम का विरोध नहीं करता, परंतु भाजपा के जो भी नुमाइंदे किसी कार्यक्रम में आएंगे, उनका विरोध करेंगे। इस अवसर पर हरजिंद्र नंबरदार, किंद्र ठेकेदार, काला पहलवान, जोरा सिंह, बलकार बल्लू, देवी दयाल, दारा सिंह, लखा सिंह, केवल सदरेहड़ी, गुरजंट टटियाना, पाला भागल, महेंद्र सिंह, संदीप पीडल, कोहर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed