{"_id":"66f206c17dcb357a6b08935b","slug":"osdav-students-dominate-state-level-sports-kaithal-news-c-18-1-knl1004-482870-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राज्य स्तरीय खेलकूद में छाए ओएसडीएवी के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राज्य स्तरीय खेलकूद में छाए ओएसडीएवी के छात्र
Tue, 24 Sep 2024 05:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 24 Sep 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में ओएसडीएवी स्कूल के 140 विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। अपने दमखम से कई खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यार्थियों ने योग, जूडो बास्केटबॉल, स्केटिंग, नेटबॉल, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, शतरंज, बाक्सिंग आदि में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। 12वीं कक्षा के छात्र गौरव ने बॉक्सिंग में प्रथम स्थान व जूडो में 10वीं कक्षा के छात्र अरमान ने प्रथम स्थान और इलेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
योग में लड़कियों की टीम ने अंडर-19 में द्वितीय और अंडर-14 में तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने जिले व स्कूल का नाम रोशन किया। गौरव और अरमान ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीत कर राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजु तलवाड़ एवं अध्यापकों ने विजेताओं के विद्यालय पहुंचने पर उनका फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्या ने विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करके ऐसी ही उपलब्धि हासिल करने का आशीर्वाद दिया।