{"_id":"5ed0e5d81ddf5d3d8a7793985bfedf2a","slug":"osd-visit-in-kaithal-and-conversation-with-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना किसी माध्यम के सीधे करें बात : ओएसडी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना किसी माध्यम के सीधे करें बात : ओएसडी
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
Updated Wed, 09 Dec 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के ओएसडी अमरेंद्र सिंह ने लोकनिर्माण विभाग के विश्रामगृह में लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनका समाधान करवाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार में आम आदमी की समस्या के समाधान के लिए किसी भी प्रकार के माध्यम की जरूरत नहीं है, बल्कि जनता सीधे जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों से मिलकर अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकती है। प्रशासन में भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।
उन्होंने लैंडरपीरजादा के गुरमीत सिंह की उनके बेटे का नाम शुद्धीकरण की शिकायत पर संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि वे इस शिकायत का निपटारा शीघ्र करें। उनके बेटे का नाम गुरेंद्र व गुरविंद्र दस्तावेजों में अलग-अलग होने के कारण जन्म पंजीकरण में तीन साल से परेशानी आ रही है।
कैथल के चंदाना गेट की रोशनी देवी के छह माह से विधवा पेंशन के मामले पर ओएसडी ने संबंधित अधिकारियों को फोन करके तुरंत समस्या के समाधान के निर्देश दिए।
बैठक में गांव रसूलपुर के प्रजापति के लोगों का पिछले काफी दिनों से पंजावे की जमीन संबंधित मामला निपटाने के बारे भी सीवन के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को संबंधित रिकार्ड सहित तलब किया गया। ओएसडी ने कहा कि वे हर मंगलवार इस क्षेत्र में लोगों की समस्याएं सुनने के लिए इसलिए आते हैं, ताकि लोगों को अपने कामों के लिए करनाल व चंडीगढ़ में न जाना पड़े।
विज्ञापन
इस मौके पर भाजपा नेता रणधीर गोलन, युवा भाजपा नेता उमेश शर्मा, संजय भारद्वाज, धीरेंद्र क्योड़क तथा पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।