{"_id":"6a1336d857eda991a20f664c","slug":"organizing-a-meeting-of-chaudhary-ishwar-singh-girls-college-dhand-dadwana-kaithal-news-c-245-1-kht1007-149814-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में शिक्षा एवं संस्कारों का वातावरण हुआ सुदृढ़ : तेजवीर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में शिक्षा एवं संस्कारों का वातावरण हुआ सुदृढ़ : तेजवीर सिंह
Mon, 25 May 2026 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 25 May 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
ढांड। चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय ढांड-डडवाना की आम सभा की बैठक रविवार को महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के प्रधान एवं पूर्व विधायक चौधरी तेजवीर सिंह ने की। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के मार्गदर्शन, मुख्यमंत्री नायब सैनी और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के नेतृत्व में हरियाणा में शिक्षा एवं संस्कारों का वातावरण और अधिक सुदृढ़ हुआ है। इस दौरान उन्होंने चौधरी ईश्वर सिंह के दूरदर्शी व्यक्तित्व, समाजसेवा तथा कन्या शिक्षा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को उच्च शिक्षा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शुरू किया गया उनका मिशन आज एक विशाल शिक्षा आंदोलन का रूप ले चुका है। सरकार की सकारात्मक नीतियों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर लगातार ऊंचा उठ रहा है और बेटियों को बेहतर अवसर मिल रहे हैं। तेजवीर ने कहा कि समिति के सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से वे पिछले 28 वर्षों से चौधरी ईश्वर सिंह की गौरवशाली विरासत का समर्पित भाव से निर्वहन कर रहे हैं और भविष्य में भी शिक्षा एवं समाजसेवा के इस मिशन को पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाते रहेंगे। इस अवसर पर प्रेम सिंह (सेवानिवृत्त एसडीएम), सुदर्शन (सेवानिवृत्त डीआरओ), चमेल सिंह बरसाना, मास्टर शमशेर सिंह, जगदीश क्वात्रा, बलबीर सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संवाद