फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Opposition to online transfer policy expressed in Pundri

Kaithal News: पूंडरी में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का जताया विरोध

Thu, 10 Jul 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 10 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Opposition to online transfer policy expressed in Pundri

विज्ञापन
पूंडरी। एचएसईबी वर्कर यूनियन हेड ऑफिस भिवानी के बैनर तले पूंडरी यूनिट के कर्मचारियों ने बुधवार को सरकार द्वारा लागू की गई ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान विनोद शर्मा ने की, जबकि मंच संचालन सचिव भजनलाल ने किया। कर्मचारियों ने पॉलिसी को धोखाधड़ी करार देते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार ने पॉलिसी में संशोधन के नाम पर लिपिक कर्मचारियों के साथ-साथ तकनीकी स्टाफ को भी शामिल कर उनके हितों के साथ कुठाराघात किया है।


प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए कहा कि यह नीति फील्ड में कार्यरत तकनीकी कर्मचारियों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाएगी। सर्कल सचिव जितेंद्र बाकल ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते इस नीति को रद्द नहीं किया, तो यूनियन आंदोलन को तेज करेगी। इस मौके पर यूनिट सचिव राकेश शर्मा, कैशियर कुलदीप जांगड़ा, जयदीप, राममेहर, प्रवीण बत्तान, जगबीर ढांडा, नरेश जेई, सुरेश जेई, दीपक जेई, रेखा, अमिता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed