फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   OPD increased, more patients suffering from cold, cough and fever...

Kaithal News: बढ़ी ओपीडी, जुकाम, खांसी और बुखार के ज्यादा मरीज

Thu, 11 Jan 2024 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 11 Jan 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
OPD increased, more patients suffering from cold, cough and fever...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड के बीच अब बच्चों के वार्ड में भी ओपीडी बढ़ रही है। अब बाल रोग के लिए बनाई गई ओपीडी में सामान्य दिनों की अपेक्षा ओपीडी दोगुनी हुई है। अब जिला नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन करीब 200 बच्चे अपना इलाज करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। जबकि सामान्य दिनों में यह ओपीडी महज 100 मरीजों तक ही रहती थी।

चिकित्सकों ने बताया कि इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे ज्यादा बच्चों में ठंड लगने के कारण जुकाम, खांसी और बुखार के लक्षण मिल रहे हैं। वहीं, बीमारी से बचाव के लिए अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ एकमात्र है। इस समय अस्पताल में केवल बाल रोग विशेषज्ञ केवल डॉ. अनिल अग्रवाल की कार्य कर रहे हैं। अग्रवाल का कहना है कि परिजन सर्दी के मौसम में छोटे बच्चों का खास ध्यान रखें।
विज्ञापन


छोटे बच्चों की सेहत पर पड़ता है अधिक प्रभाव ः बाल रोग विशेषज्ञ केवल डॉ. अनिल अग्रवाल ने बताया कि जिस प्रकार से अब लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसमें सर्दी खांसी व जुकाम की बीमारियां बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहना है कि ठंड का अधिक प्रभाव छोटे बच्चों में अधिक पड़ता है। बताया की ठंड के मौसम में जुकाम व खांसी होना आम बात है, लेकिन ये बीमारी छोटे बच्चों में अधिक होती है। कहा कि यदि बच्चों को कोई बीमारी होती है, तो परिजन चिकित्सक के परामर्श के बिना बाहर से कोई दवाई न लें। बताया कि जिला नागरिक अस्पताल में हम सांस कार्यक्रम के माध्यम से अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है।


डॉ. अग्रवाल ने बताया कि अक्सर बच्चों को खांसी हो जाती है तो माता-पिता उन्हें इग्नोर कर देता है। इससे बीमारी बढ़ जाती है। छोटा बच्चा हो तो वह दूध पीना छोड़ देता है, तेज सांस लेने लग जाता है। इस कारण कई बार दौरे भी आ जाते हैं। इसलिए अभिभावकों से आग्रह की अगर बच्चे को थोड़ी सी भी दिक्कत है तो वो जरा भी लापरवाही न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed