फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Only those who complained were caught

Kaithal News: शिकायत करने वालों को ही पकड़ा

Fri, 27 Dec 2024 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 27 Dec 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Only those who complained were caught
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत बस स्टैंड के पास एक होटल में हो रहे तथाकथित अवैध धंधे को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। नगर के लोगों ने इस मामले की सूचना पुलिस में दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला यहीं से बिगड़ गया। पुलिस ने छानबीन कर उन्हीं युवकों को पुलिस गाड़ी में बैठा लिया जिन्होंने शिकायत की थी। इस बात को लेकर बड़ी संख्या में जमा हुए लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करना आरंभ कर दी।

लोगों के विरोध को देखते हुए पुलिस ने दोनों युवकों को पुलिस वाहन से बाहर निकाला। साहिल राणा व निखिल का आरोप है कि इस होटल में अवैध धंधा लगातार हो रहा है। आज भी कई युवतियां इस होटल में मौजूद थीं।
विज्ञापन


उन्होंने आपत्तिजनक स्थिति की वीडियो बनाना चाही तो होटल का स्टाफ उन्हें मारने के लिए दौड़ पड़ा। उन्होंने सारे मामले की शिकायत पुलिस में की और पुलिस ने भी होटल के कमरों की छानबीन की पर तब तक होटल से युवतियों को गायब कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरों में लेडिज पर्स व अन्य आपत्तिजनक सामान पड़ा होने के बाद भी मौके पर पहुंचे अधिकारी ने अनदेखा कर दिया। उल्टे उनको ही पुलिस वाहन में बैठा कर थाने ले जाना चाहा। निखिल, काला, पूर्व पार्षद भगवान दास, सोमनाथ का कहना था कि कलायत के होटलों में अवैध धंधे नियमित तौर पर हो रहे हैं पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। बाहर से युवतियां यहां नियमित आती हैं। इस कारण आसपास के रिहायशी इलाकों व दुकानदारों में काफी नाराजगी है।


थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की है। होटल के मैनेजर को पूछताछ के लिए थाना में लाया गया। इस संदर्भ में अभी तक थाना में किसी ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस अपनी कार्यवाही करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed