फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Only physician on six months leave, patients wandering

Kaithal News: छह माह की छुट्टी पर एकमात्र फिजिशियन, भटक रहे मरीज

Tue, 25 Feb 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 25 Feb 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Only physician on six months leave, patients wandering
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला नागरिक अस्पताल की एकमात्र फिजिशियन छह माह की छुट्टी पर चली गई हैं। ऐसे में यहां पर आने वाले मरीजों को इलाज न मिलने पर भटकना पड़ रहा है।

इस समय सामान्य अस्पताल में एकमात्र वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. पायल कार्यरत और दो जूनियर फिजिशियन चिकित्सक हैं। उन्हें काला पीलिया की जांच के लिए अधिकृत नहीं किया गया है। डॉ. पायल छह माह की छुट्टी लेकर चली गई हैं। वह इस समय काला पीलिया के मरीजों का इलाज कर रही हैं। ऐसे में इस बीमारी से संबंधित मरीजों को कठिनाई हो रही है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से कलायत में कार्यरत डॉ. राजीव मित्तल के आर्डर तो जारी किए हैं, लेकिन वह सामान्य अस्पताल में डेपूटेशन के आधार पर सप्ताह में केवल दो दिन तक ही अपनी ड्यूटी संभालेंगे। जबकि अन्य दिनों में मरीजों को इलाज नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन


सिरटा रोड कॉलोनी से पहुंचे रवि ने बताया कि उसके पिता रामकुमार को काला पीलिया है। इसलिए वे अस्पताल में आकर दवा लेते हैं। सोमवार को भी दवा लेने के लिए अस्पताल में पहुंचे थे, लेकिन नहीं मिल पाई। अब यहां पर मौजूद स्टाफ ने वीरवार को आने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह भी आए थे, लेकिन नहीं मिली। जानकारी मिली है यहां पर जांच करने वाले डॉक्टर छुट्टी पर हैं। गौरतलब है कि पिछले करीब तीन महीने में हेपेटाइटिस बी व सी यानि काला पीलिया के मरीजों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में यहां पर फिजिशियन के छुट्टी पर जाने के बाद समस्या और अधिक बढ़ेगी। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या भी 400 के करीब बताई गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सर्दी के मौसम में बीमारियों के बढ़ने और इस दौरान सिरिंज का अधिक प्रयोग होने की स्थिति में काला पीलिया के सैंपलों की संख्या बढ़ी थी।

प्रदेश में काला पीलिया के मरीजों की संख्या है सबसे अधिक ः प्रदेश में फतेहाबाद इस बीमारी के मरीजों के संदर्भ में अव्वल नंबर पर है। वहीं, जिले का दूसरा स्थान है। जिले में काला पीलिया के सबसे अधिक मामले में राजौंद व गुहला क्षेत्र में है। अब स्थानीय स्तर पर ही सैंपल लेने की प्रकिया शुरू होने के बाद मरीजों को इसकी रिपोर्ट जल्द मिल पा रही है।

सैंपल लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिला नागरिक अस्पताल में सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, वीरवार और शुक्रवार तय किए हैं। प्रदेश सरकार की ओर से काला पीलिया के मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जांच से लेकर दवा निशुल्क दी जाती हैं।


जिला नागरिक अस्पताल में फिजिशियन डॉ. पायल के छुट्टी पर जाने के बाद यहां पर दूसरे डॉक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। वे सप्ताह में दो दिन आकर सभी मरीजों की जांच करेंगे। काला पीलिया की जांच को लेकर भी व्यवस्था बना दी गई है। इसके लिए मरीजों को भी परेशानी नहीं आएगी।

- डॉ. सचिन मांडले, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed