फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Online applications invited for Subhash Chandra Bose Aapda Prabandhan Puraskar

सुभाषचंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Online applications invited for Subhash Chandra Bose Aapda Prabandhan Puraskar
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थानों को वर्ष 2023 के सुभाषचन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार प्रदान करने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन 31 अगस्त तक ऑनलाइन जमा कराए जा सकते हैं। ये जानकारी डीसी संगीता ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन पुरस्कार हर वर्ष 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर दिए जाते हैं। वर्ष 2023 के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए पात्र व्यक्ति एवं संस्थान 31 अगस्त, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी और ऑनलाइन आवेदन फार्म अवार्डस. जीओवी. इन वेबसाइट पर उपलब्ध है। कोविड महामारी, बाढ़, भूकंप, अग्निकांड जैसी विपदा के समय पीड़ितों के पुनर्वास व सहायता के लिए जो संस्थाएं या सामाजिक कार्यकर्ता सेवा करते हैं, उनको इस आवेदन के योग्य माना गया है। इन पुरस्कारों के तहत आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थान को 51 लाख रुपये और व्यक्तिगत स्तर पर पांच लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed