{"_id":"6689c6218f5a2b745c0b0ba4","slug":"online-applications-invited-for-indian-air-force-agniveer-kaithal-news-c-18-1-knl1004-425437-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: भारतीय वायु सेना (अग्निवीर) के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: भारतीय वायु सेना (अग्निवीर) के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
Sun, 07 Jul 2024 04:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 07 Jul 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
कैथल। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर व लद्दाख के योग्य युवाओं की भारतीय वायु सेना में अग्निपथ योजना के तहत् अग्निवीर के रूप में भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। यह जानकारी विंग कमांडर एसवीजी रेड्डी ने दी है।
उन्होंने बताया कि इसके लिए इन राज्यों के अविवाहित पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र युवा व युवतियां आठ से से 28 जुलाई 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बताया कि ऐसे युवा जिनका जन्म 3 जुलाई 2004 से 3 जनवरी 2008 के मध्य हुआ है, आवेदन करने के लिये पात्र हैं। आवेदक पुरुष एवं महिला अविवाहित होना चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी विज्ञापन या भारतीय वायु सेना वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण और परीक्षा शुल्क 550 रुपए प्लस जीएसटी निर्धारित किया गया है। ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 18 अक्तूबर, 2024 से शुरू हो जाएगी। संवाद