फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   onion, vegetable, mandi kaithal

30 रुपये कम हुई प्याज की कीमत, अन्य सब्जियों के दाम बढ़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
onion, vegetable, mandi kaithal
नासिक के साथ अब बैंगलोर और राजस्थान का प्याज भी प्रदेश की लोकल मंडियों में पहुंचने लगा है, जिससे आसमान छू रहे प्याज के रेटों से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। पिछले तीन से चार दिनों में प्याज के रेट 25 से 30 रुपये तक कम हो गए हैं। पिछले दिनों जहां प्याज के थोक में रेट 90 से लेकर 95 रुपये प्रति किलो तक थे, अब वे घटकर 55 से 60 रुपये के बीच हो गए हैं। हालांकि मंडियों से बाहर अब भी लोगों को प्याज 65 से 70 रुपये की बीच में प्रति किलो के हिसाब से मिल रहा है, लेकिन फिर भी लोगों को 15 से 20 रुपये तक एकदम से राहत मिली है। प्याज की कीमतें कम होने से गृहिणियों के रसोई के बजट में भी सुधार होता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

अन्य सब्जियों के रेटों में पांच से 10 रुपये तक बढ़ोतरी-एक तरफ जहां प्याज के रेटों में कमी हुई है, वहीं अन्य सब्जियों के रेट पांच से लेकर 10 रुपये तक बढ़ गए हैं। पिछले सप्ताह जो सब्जियां 30 रुपये किलो मिलती थी, अब उनके रेट 40 रुपये को पार कर गए हैं। आलू और मूली जैसी सब्जियों के रेटों पर बीते सप्ताह में कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। आलू के रेट पहले की तरह ही 15 रुपये किलो हैं और मूली 10 रुपये प्रति किलो मंडी में बिक रही है।
विज्ञापन

सब्जियों की कीमत एक सप्ताह पहले और अब
सब्जी पहले अब
गाजर 20-25 30
खीरा 30 40
मटर 40 50
गोभी 30 40
मूली 10 10
मिर्च 30 35-40
घीया 20-25 40
बैंगन 20 30
धनिया, मेथी 20 30
मंडी के सब्जी विक्रेता देव कुमार ने बताया कि ठंड के मौसम में लोकल सब्जियों की आवक कम हो गई है। ऐसे मौसम में सब्जियों की फसल तैयार होने में समय अधिक लगता है। इसके अलावा धुंध व अन्य कारणों से बाहर से आने वाली सप्लाई भी कम हो जाती है। शादियों जैसे कार्यक्रमों की सीजन होने के कारण सब्जियों की मांग ज्यादा हो गई है और सप्लाई कम है। यह रेटों में बढ़ोतरी के मुख्य कारण हैं। प्याज के रेट कम हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed