फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ongoing repair of Public Works Department, patients getting worried

Kaithal News: लोक निर्माण विभाग की चल रही मरम्मत, परेशान हो रहे मरीज

Sat, 07 Sep 2024 05:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 07 Sep 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Ongoing repair of Public Works Department, patients getting worried
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के जिला नागरिक अस्पताल में अव्यवस्थाओं का आलम बना है। यहां पर पिछले कुछ महीने से लोक निर्माण विभाग की ओर से मरम्मत का कार्य किया जा रहा है, लेकिन इससे मरीज परेशान हो रहे हैं। उनका कहना है कि इस समय अस्पताल में सामान्य वार्ड से लेकर गायिनी वार्ड में उन्हें भारी दिक्कतें हो रही हैं। लोगों के मुताबिक, यहां पर मरम्मत के लिए शौचालय तोड़े गए हैं, लेकिन इसकी अन्य कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है।

गौरतलब है कि सामान्य अस्पताल में करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से मरम्मत का कार्य करवाया जा रहा है। इस वजह से कई वार्डों में मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


परेशान लोग बोले

अर्जुन नगर के निवासी महावीर ने बताया कि उसकी पत्नी की तीन दिन पहले ही डिलीवरी हुई थी। उसे अभी तक छुट्टी नहीं है। गायिनी वार्ड में बने शौचालयों को इस समय तोड़ा गया है। इस कारण यहां पर शौचालय की सुविधा नहीं है। इससे महिला मरीजों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसका जल्द ही समाधान करवाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरटा रोड निवासी राजेश कुमार ने बताया कि सामान्य वार्ड में एक शौचालय को स्टोर रूम बनाया गया है। यहां पर बिना प्रयोग में लाया जाने वाला सामान रखा है। इस कारण यह मरीजों के किसी काम नहीं आ रहा है। वार्ड में दाखिल अस्पताल में सभी सुविधाएं नहीं मिल रही है।

सिटी स्कैन की तरफ सीढ़ियों में गंदगी ः इसके साथ ही आपातकालीन वार्ड की तरफ बनाए गए सिटी स्कैन केंद्र से आगे बनी सीढ़ियों में गंदगी का आलम है। यहां पर कबाड़ गिराया गया है। इसमें टूटे हुए स्ट्रेचर, कुर्सियां व अन्य लोहे का सामान रखा गया है। प्रथम तल पर भी गंदगी फैली है। इसकी सफाई करने के लिए कोई जहमत नहीं उठाई गई हैं।






अस्पताल के कई वार्ड में मरम्मत का कार्य चल रहा है। गायिनी वार्ड में ऐसा नहीं है कि सभी शौचालयों को बंद किया गया है। लेबर रूम की तरफ बने शौचालय ठीक है। अस्पताल में अन्य जो समस्याएं है। उसे भी दूर करवाया जा रहा है। सामान्य वार्ड में मरीजों को सभी सुविधाएं दी जा रही है। यदि मरीज को कोई समस्या है इसकी अस्पताल प्रशासन को दें। इसके बाद उसे जल्द ही दुरुस्त करवा दिया जाएगा। - डॉ. सचिन मांडले, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed