फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   one youth died in road accident, brother injured

सड़क हादसे में एक की मौत, सगा भाई जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
one youth died in road accident, brother injured
गांव हाबड़ी और सिरसल के बीच शनिवार को कार की टक्कर से एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक ट्रैक्टर सवार की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पुलिस ने पूंडरी थाना में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव हाबड़ी निवासी नरेश उर्फ पैंटा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। उसका भाई भी राजमिस्त्री का काम करता था। दोनों गांव सिरसल में सरकारी स्कूल में रिपेयर और नई बिल्डिंग के कार्य पर लगे हुए थे।
विज्ञापन

शनिवार को वह और उसका भाई संदीप दोनों ट्रैक्टर में सवार होकर सिरसल से अपने गांव हाबड़ी आ रहे थे। गांव से लगभग एक किलोमीटर दूरी पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे कार चालक ने ट्रैक्टर में टक्कर मारी। इससे ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और सड़क से नीचे की ओर गड्ढे में जा गिरा। दूसरी ओर आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में भाई संदीप ट्र्रैक्टर के नीचे आ गया, जबकि वह स्वयं गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने भाई संदीप को मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed