फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   one person died and his son injured after disput of rupee

दिहाड़ी के पैसे को लेकर विवाद में पिता की हत्या, पुत्र जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
one person died and his son injured  after disput of rupee
सीवन क्षेत्र में दिहाड़ी के पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई, जबकि हमले में उसका पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सीवन थाना में चार के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव हरनौला निवासी पलविंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह मजदूरी करता है। कई दिन पहले उसके ताऊ मुखत्यार सिंह व गांव के ही व्यक्ति जोगी राम ने तूड़ी का कूप बांधने का काम किया था। इसमें जोगी राम के लड़के अजय ने मजदूरी के पैसे पिता को न देकर स्वयं को देने की बात कही थी, लेकिन ताऊ मुखत्यार ने ऐसा नहीं किया और पैसे जोगीराम को ही दे दिए। आरोप है कि अजय इस बात से उसके परिवार के सदस्यों के साथ रंजिश रखने लग गया। शनिवार की शाम साढ़े सात बजे वह गांव में पंचायत घर के बाहर बैठा था। इस दौरान अजय अपने दोस्त राजू, कोमल, रवि कुमार को साथ लेकर उसके पास पहुंचा और गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा। इसी बीच गांव के लोगों ने मामला शांत करवाया। इसके बाद सभी अपने-अपने घर चले गए। थोड़ी देर बाद अजय अपने दोस्तों के साथ उसकी गली में आकर फिर गाली-गलौज करने लगा।
विज्ञापन

जब उन्होंने इसका विरोध किया तो अजय और उसके दोस्तों ने लोहे के पाइप से उनके ताऊ मुखत्यार और उनके लड़के पर हमला कर दिया। चोट लगने से उसका ताऊ जमीन पर गिर गया। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। गांव के लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल लाया गया, लेकिन इस दौरान ताऊ मुखत्यार-68 की मौत हो गई। जांच अधिकारी सीवन थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर चार आरोपियों राजू, कोमल, अजय, रवि के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed