फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   One more corona possitive in sector 18 kaithal

हुडा सेक्टर-18 निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति मिला कोरोना पॉजिटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
One more corona possitive in sector 18 kaithal
कैथल। जिले में कोरोना के केस एक के बाद एक लगातार सामने आ रहे हैं। बुधवार को करीब 60 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह व्यक्ति वैसे तो कलायत क्षेत्र के गांव बड़सीकरी का रहने वाला है, लेकिन फिलहाल अपने परिवार के साथ हुडा सेक्टर-18 में रहता है। इस व्यक्ति का बेटा दिल्ली में कस्टम विभाग में कार्यरत है। यह 28 मई को दिल्ली से अपने बेटे से मिलकर आया था।
विज्ञापन

हालांकि जब वह दिल्ली से लौटा तो उसे कोरोना के कोई लक्षण दिखाई थे। कुछ दिन बाद जब उसे बुखार और खांसी जैसे लक्षण दिखे तो उसने आठ जून को सैंपल दिया। जो बुधवार को पॉजिटिव आया। जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीमें हुडा सेक्टर 18 में पहुंची और व्यक्ति को आइसोलेट करने के लिए एंबुलेंस के जरिये नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जिले में कुल कोरोना के 48 मामले पॉजिटिव आ चुके हैं।
विज्ञापन

पीएमओ डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि व्यक्ति के अलावा उसकी 55 वर्षीय पत्नी, करीब 25 वर्षीय पुत्रवधू व दो वर्षीय पोते को क्वारंटीन किया गया है। मकान को सैनिटाइज किया जा चुका है। लोगों को आसपास के क्षेत्र में जाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी-एसपी ने किया कंटेनमेंट जोन का दौरा
डीसी सुजान सिंह व एसपी शशांक कुमार सावन ने जाखौली अड्डा व बलराज नगर में कंटेनमेंट जोन का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। डीसी ने कहा कि जोन में आवागमन पर पूर्णत: प्रतिबंध है। सभी व्यक्तियों के घर-घर जाकर स्वास्थ्य चैकअप किया जा चुका है। इस जोन में रहने वाले सभी लोगों को जरूरत का सामान उनके घर पर ही पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed