{"_id":"f2cd2bcb170db88209c950f641d57b75","slug":"one-man-dead-in-road-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
Updated Tue, 05 Jan 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार देर रात कार की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हादसा क्योड़क गांव के पास उस समय हुआ, जब पति-पत्नी अपने किसी जानकार से मिलने बलवंती गांव जा रहे थे।
गांव बलवंती निवासी बलकार ने बताया कि अंबाला शहर के बलदेव नगर निवासी सोमनाथ (25) तीन महीने से नारायणगढ़ में उसके मकान पर किराए पर रह रहा था। वह कपड़े की फेरी लगाकर परिवार का गुजारा चला रहा था। सोमनाथ की दो साल पहले लुधियाना निवासी पूजा (22) से शादी हुई थी।
सोमवार को सोमनाथ अपनी पत्नी के साथ कुरुक्षेत्र गया था। पूजा ने कुरुक्षेत्र से अपने घर अंबाला जाने की बात कही लेकिन सोमनाथ ने कहा कि वह बलवंती में अपने दोस्त बलकार से मिलकर आएगा। इसी दौरान रात साढ़े आठ बजे क्योड़क गांव के पास पहुंचने पर कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सोमनाथ की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
इस मामले में चौकी इंचार्ज एएसआई बिलासा राम ने बताया कि मृतक के पिता तिलकराज की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।