फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   One lakh rupees stolen from a woman traveling in an auto

Kaithal News: ऑटो में जा रही महिला के एक लाख रुपये चोरी

Fri, 16 Feb 2024 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 16 Feb 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
One lakh rupees stolen from a woman traveling in an auto
कैथल। एक बैंक से रुपये निकलवाकर दूसरे बैंक में जमा करवाने के लिए ऑटो में जा रही महिला के एक लाख रुपये चोरी हो गए। महिला ने ऑटो में सवार एक अन्य महिला व पुरुष पर रुपये चोरी करने का शक जताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बालाजी कॉलोनी निवासी संतोष रानी ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि सात फरवरी को दोपहर 12 बजे वह को-ऑपेटिव बैंक में एक लाख रुपये जमा करवाने के लिए करनाल रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से ऑटो में बैठकर जा रही थी। पंजाब नेशनल बैंक के सामने से ही एक औरत जिसकी उम्र करीब 45 वर्ष थी, जिसके साथ एक 5-6 साल का छोटा बच्चा भी था, वह भी उसी ऑटो में बैठ गई। वह औरत यूपी की भाषा बोल रही थी। उस ऑटो में एक आदमी भी पहले से बैठा था। वह और उसकी सहेली कमला कोऑपरेटिव बैंक कैथल के पास ऑटो से उतर गए। जब बैंक में जाकर पैसे जमा करवाने के लिए वह पैसे निकालने लगी तो उसका पैसों का पॉलीथीन कटा हुआ मिला और एक लाख रुपये नहीं मिले। इसके अलावा उसका आधार कार्ड व अन्य जरूरी दस्तावेज भी नहीं मिले। शिकायतकर्ता ने शक जताया कि ये रुपये उसी स्त्री या आदमी ने चोरी किए हैं। जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed