{"_id":"66ad7a0f9b27a6bc020d5267","slug":"one-kanwariya-died-six-injured-in-the-accident-kaithal-news-c-18-1-knl1004-444572-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हादसे में एक कांवड़िये की मौत, छह जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हादसे में एक कांवड़िये की मौत, छह जख्मी
Sat, 03 Aug 2024 06:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 03 Aug 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/यमुनानगर। सहारनपुर-कुरुक्षेत्र मार्ग पर दामला के नजदीक हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर कैथल जा रही पिकअप को बेकाबू बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में कैथल के संगतपुरा निवासी संजय सिंह उर्फ संजू की मौत हो गई, जबकि छह कांवड़िये घायल हो गए। इनमें से तीन को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। सदर थाना पुलिस ने मामले में आरोपी बोलेरो चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कैथल के संगतपुरा गांव निवासी भाग सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। 28 जुलाई को वह अपने गांव के सलिंद्र सिंह, सुमित, हैप्पी व अन्य के साथ पिकअप में डाक कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार रवाना हुए थे। पिकअप बूड्ढा खेड़ा गांव निवासी राजिंद्र सिंह चला रहा था। वीरवार सुबह वह हरिद्वार से कांवड़ लेकर अपने गांव के लिए चले थे। वीरवार रात करीब साढ़े 11 बजे जब वह सहारनपुर कुरुक्षेत्र मार्ग पर दामला के पास पहुंचे तो उन्हें उनके गांव के संजय सिंह उर्फ संजू व सुरेश कुमार भी मिल गए। वह अपनी गाड़ी के पास खड़ा होकर संजय उर्फ संजू व सुरेश से बातचीत करने लगा। तभी बोलेरो ने पिकअप में मार दी। इसके बाद बोलेरो ने गाड़ी के पास खड़े संजय व सुरेश को भी टक्कर मार दी। हादसे में उसे, संजय उर्फ संजू, सुरेश, पिकअप सवार सलिंद्र, हैप्पी, सुमित व अन्य कांवड़ियों को चोटें आईं, जबकि आरोपी बोलेरो कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।