{"_id":"6439afa345864ebb6c038d94","slug":"one-death-two-injured-in-accident-kaithal-news-c-18-1-91706-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हादसे में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हादसे में एक की मौत, दो घायल
Sat, 15 Apr 2023 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 15 Apr 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
कैथल। गांव मूंदड़ी में ड्रेन के पास मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे में 23 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीवन निवासी सचिन (23), सुनील (28) और जोनी (30) किसी काम से बाइक पर सवार होकर कैथल पूंडरी मार्ग पर जा रहे थे। जब वे मूंदड़ी ड्रेन के पास पहुंचे तो वहां ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में सचिन, सुनील व जोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को एंबुलेंस के जरिये जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने सचिन को मृत करार दे दिया। सुनील व जोनी को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल किया है। तीनों युवक मजदूरी करते हैं। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। तीनों को अस्पताल में पहुंचाया गया। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
बाइक की टक्कर से घायल
कैथल। राजौंद में अज्ञात बाइक चालक ने सड़क पर जा रही एक महिला को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। राजौंद निवासी अंगूरी देवी ने पुलिस को शिकायत दी कि 11 अप्रैल. को राजौंद में अज्ञात बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। एचसी सुशील कुमार जांच कर रहे हैं। संवाद