फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   One death due to corona infection, 27 new cases were reported

कोरोना संक्रमण से एक की मौत, 27 नए मामले सामने आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
One death due to corona infection, 27 new cases were reported
सोमवार को कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। वहीं 27 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं। जिले के रिकवरी रेट में भी लगातार सुधार आ रहा है। यह 94.6 प्रतिशत पहुंच गया है।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार बताया कि जिले में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 27 नए केस सामने आए है। सोमवार को नागल गुहला निवासी 74 वर्षीय पुरुष की मृत्यु हई, जिनका इलाज नागरिक अस्पताल में चल रहा था। डीसी ने यह भी बताया कि सोमवार को 65 कोरोना मरीज ठीक होने उपरांत डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। नागरिक अस्पताल कैथल से 1, शाह अस्पताल में 1, सिगनस अस्पताल से 2 तथा होम आइसोलेशन में रहे 61 व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी। जिला में 10 हजार 973 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 379 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब कोरोना के एक्टिव केस 277 रह गए हैं। अभी तक लिए गए 2 लाख 58 हजार 524 में से 2 लाख 47 हजार 464 सैपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। जिले का रिकवरी रेट 94.6 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 4.24 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 2.8 प्रतिशत है।
विज्ञापन

जिले में 199 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इन लोगों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जाता है। होम आइसोलेशन में रह रहे 9 हजार 268 व्यक्तियों में से 9 हजार 69 ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अभी तक 1 लाख 86 हजार 488 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 1 लाख 59 हजार 257 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 27 हजार 191 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। सोमवार को कुल 1067 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। स्टॉक में इस समय 15530 वैक्सीन उपलब्ध हैं, जिसमें से 11680 कोविशील्ड तथा 3850 कोवॉक्सीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed