फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   one death count in kaitha from corona

कोरोना से एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
one death count in kaitha from corona
कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की वीरवार को मौत हो गई। वहीं एक ही व्यक्ति नया संक्रमित सामने आया है। डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि होम आइसोलेशन में रहे 11 कोरोना मरीजों ने कोरोना को मात दी। जिले में 11 हजार 145 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 744 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब कोरोना के एक्टिव केस 61 रह गए हैं। अभी तक लिए गए 2 लाख 80 हजार 304 में से 2 लाख 69 हजार 468 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले का रिकवरी रेट 96.4 प्रतिशत हो गया है। पॉजिटिव रेट 3.98 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 3 प्रतिशत है। डीसी प्रदीप दहिया ने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार बताया कि जिला में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित एक नया केस सामने आए है।
विज्ञापन

वीरवार को जिला में कोरोना से एक कैथल निवासी 62 वर्षीय पुरुष की मृत्यु हुई है। इस समय 37 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इन लोगों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जाता है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों को मेडिकल किट, आयुर्वेदिक दवाइयों की होम डिलीवरी की जा रही है। होम आइसोलेशन में रह रहे 9425 व्यक्तियों में से 9388 ठीक हो चुके हैं। जिले में अभी तक 2 लाख 28 हजार 795 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 1 लाख 97 हजार 740 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 31 हजार 55 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। स्टॉक में 15300 वैक्सीन उपलब्ध हैं, जिसमें से 11080 कोविशील्ड तथा 42 कोवॉक्सीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed