{"_id":"3b43fad8d90af0ac4dbd1a91ca16207b","slug":"one-arrested-in-46-lakh-fraud-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूडल्स मशीन के नाम पर 46 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूडल्स मशीन के नाम पर 46 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूराे/कैथ्ाल
Updated Tue, 16 Jun 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चाईनीज नूडल्स मशीन मंगवाने के फर्जी फर्म की आड़ में धोखाधड़ी से 46 लाख 6 हजार रुपये नकदी हड़पने वाले आरोपी को पुलिस ने नई दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। नकदी की बरामदगी व पूछताछ के लिए आरोपी का सोमवार को अदालत से 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
एसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि चंदाना गेट कैथल वासी रजनी पत्नी प्रवेश की शिकायत अनुसार वह पाड़ला रोड कैथल स्थित मैं. बालाजी फूड में पार्टनर है। पति के साथ मिलकर उन्होंनें बेकरी की मशीनें खरीदने के लिए कोटेशन ली थी। जिसमें संजीव नें उन्हें मशीनें दे दी। उन्हें अपनी फर्म के लिए नूडल्स मशीन की जरुरत थी। जिस बारे संजीव ने उनकी मुलाकात दिनेश कुमार व उसकी पत्नी से करवाई, जिन्होंने चाईनीज नूडल्स मशीन देने के नाम पर 5 दिसंबर को 46 लाख 16 हजार रुपये नकदी ले ली। मशीन नहीं पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनके साथ फर्जी फर्म के नाम पर धोखाधड़ी हुई है और आरोपी नकदी हड़प गए।
विज्ञापन
एसपी ने बताया वाणिज्यिक अपराध प्रकोष्ठ प्रभारी सबइंस्पेक्टर रामचंद्र के नेतृत्व में एएसआई भागीरथ की टीम ने नई दिल्ली स्थित हरीनगर घंटाघर स्थित आरोपी के मकान पर रेड मारते हुए मामले में वांछित आरोपी दिनेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का 15 जून को पूछताछ व नकदी बरामद करने के लिए न्यायालय से 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। उनसे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन